Phuchka Pandal Kolkata

कोलकाता में गोलगप्पे की थीम पर बना पंडाल बना आकर्षण का केन्द्र

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता मां दुर्गा की भव्य पूजा आराधना के लिए पूरी दुनिया में विख्यात है। यहां दुर्गा पूजा पर विशालकाय पंडाल और देवी की जीवंत मूर्तियां देखने के लिए देश दुनिया से लाखों लोग उमड़ते हैं। ऐसे में पूजा आयोजक भी नई-नई थीम और अलग-अलग आकर्षण के साथ पांडाल सजाते हैं। ऐसा ही एक शानदार पंडाल बना है दक्षिण कोलकाता के बेहला इलाके में। यहां नतुन दल की ओर से आयोजित पूजा का पंडाल राज्य के पसंदीदा पानी पुरी यानी पुचका की थीम पर बनाया गया है।

देवी की प्रतिमा भी जिस आधार पर स्थापित की गई है उसे पुचका का रूप दिया गया है और पूरे पंडाल को होल गप्पे के रूप में ही सजाया गया है। इसके लिए पेड़ के पत्ते और बांस का इस्तेमाल किया गया है। जिस तरह से पत्ते का ठोंगा बनाकर में पुचका खाने के लिए परोसा जाता है ठीक उसी तरह से जगह-जगह पत्ता का ठोंगा बनाकर सजाया गया है। इस पंडाल को देखने के लिए बुधवार यानी चतुर्थी के दिन से ही लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है।

Kolkata Puchka Inspired Durgaगुरुवार को भी यहां बड़ी संख्या में लोग पहुंचे हुए हैं। आयोजकों में से एक ने बताया कि पानी पुरी बंगाल के लोगों के बीच बेहद लोकप्रिय और स्वादिष्ट चाट है। इसलिए इसे इस बार हम लोगों ने अपनी पूजा की थीम में लिया है। उन्होंने बताया कि पूरे पंडाल को सजाने और थीम को डेवलप करने के लिए न केवल कोलकाता बल्कि नीदरलैंड के दो कलाकारों की भी मदद ली गई है। बेहला के इस पूजा पंडाल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी बड़े पैमाने पर छाई हुई है जिस पर लोग खूब रिएक्शंस दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *