सेक्स के दौरान लड़कियां भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां

सेक्स के दौरान बहुत-सी महिलाएं कुछ ऐसी गलतियां कर देती हैं जिससे उनके रिलेशनशिप पर इसका असर पड़ता है। एक कपल का सेक्स करना बहुत आम बात है लेकिन कई बार ऐसा देखा गया है कि महिलाएं सेक्स के दौरान ऐसी गलती कर देती हैं जिसका पछतावा उन्हें बाद में होने लगता है। इन गलतियों से पुरुष अपने पार्टनर से परेशान हो सकते हैं। यह गलतियां महिलाएं जाने अनजाने में कर देती हैं। यह गलतियां ऐसी भी हो जाती हैं जिससे महिलाएं खुद चरम सुख तक नहीं पहुंच पातीं। अगर यह गलतियां महिलाएं नहीं करें तो इससे उन्हें बहुत फायदा जरूर होगा। इससे आपका जो सेक्स का अनुभव है वह और ज्यादा बढ़ेगा और आप अपने पुरुष पार्टनर को ज्यादा खुश रख पाएंगी।

​अपने पार्टनर को किसी और नाम से बुलाने की गलती : आज के समय में लोगों के एक से ज्यादा अफेयर होना आम बात होती है। आपके कई सेक्स पार्टनर भी हो सकते हैं। लेकिन अगर आप अपने किसी पार्टनर के साथ सेक्स कर रही हैं और उस समय आप उन्हें किसी और नाम से बुलाने लग जाएं, तो ये बात आपके पार्टनर को अच्छी नहीं लगेगी और ये भी हो सकता है कि वह गुस्से में सेक्स बीच में ही छोड़ दें।आप जिस के साथ सेक्स कर रही हैं आपको उस पर ही फोकस करना ज़रूरी है। कई बार महिलाएं यौन उत्तेजना में ये भूल जाती हैं कि वह किसके साथ सेक्स कर रही हैं और सेक्स के दौरान वह अपने पार्टनर को अपने पुराने साथी के नाम से पुकारने लगती हैं। इससे आपका पार्टनर गुस्सा भी हो जाएगा और इससे आपका रिलेशनशिप भी खराब हो सकता है। इसलिए भूल कर भी आप ऐसी गलती ना करें।

​खुद के बारे में ज्यादा सोचना : बहुत-सी महिलाएं हमेशा ही ये सोच रही होती हैं कि वह कैसी दिख रही हैं? यहां तक कि महिलाएं सेक्स के दौरान भी यही सोच रही होती हैं। ऐसी महिलाएं सिर्फ खुद के बारे में ही सोचती हैं। सेक्स के दौरान ऐसा करना बहुत ग़लत हो सकता है। आपका साथी आपके साथ होता है और अगर उसे ये पता लग जाए कि आप इस समय भी खुद के बारे में सोच रही हैं, तो ये बात उन्हें पसंद नहीं आएगी। महिलाएं इस दौरान अपने पार्टनर के सेक्सुअल प्लेजर के बारे में नहीं सोचतीं। ऐसा करने से आपके रिश्ते में खटास आ सकती है। इसलिए ऐसी गलती न करें।

अन्य हिस्सों को नजरअंदाज न करें : पुरुषों और महिलाओं में कई ऐसे हिस्से होते हैं जिनको छू लेने से सेक्स की उत्तेजना बढ़ती है। लेकिन बहुत-सी महिलाएं इन सब हिस्सों को नजरअंदाज करती हैं। विज्ञान के अनुसार पुरुष की कलाई, पेट, पीठ और घुटनों पर छूने से वह उत्तेजित हो सकते हैं। महिलाओं को यह सब नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। आप अगर इनको नजरअंदाज नहीं करती हैं, तो आप अपनी सेक्स लाइफ को और ज्यादा इंजॉय कर सकती हैं। इससे आपके पार्टनर को भी अच्छा लगेगा।

​बहुत ज्यादा शर्मीलापन दिखाना : महिलाएं सेक्स के दौरान ज्यादा शर्म करने लगती हैं। ज्यादा देर तक ऐसा करना पुरुषों को पसंद नहीं आता है। महिलाएं अपने अंगों को छिपाने की कोशिश करती हैं। वह कपड़े उतारते ही खुद को चादर से छिपाने की कोशिश करने लगती हैं। लेकिन अगर आप पार्टनर के सामने अपने कपड़े उतारती हैं या कभी-कभी आप अपने अंडर गारमेंट्स अपने पार्टनर को उतारने के लिए कहती हैं, तो यह करना पुरुषों को पसंद आता है। इससे पुरुष ज्यादा उत्तेजित होते हैं और बिस्तर पर वह अच्छा प्रदर्शन भी करते हैं। इसलिए बेड पर आप ज्यादा न शर्माएं।

योनि साफ न करना : कई महिलाएं अपने हर अंग को बिल्कुल साफ रखना पसंद करती हैं। लेकिन कई महिलाएं ऐसी भी होती हैं जो नियमित रूप से अपनी योनि (वजाइना) साफ नहीं करती हैं। या कई महिलाएं अपनी योनि की सफाई करना ही भूल जाती हैं। ऐसी महिलाओं को उनके पार्टनर मुख मैथुन (Oral Sex) देना पसंद नहीं करते। महिलाओं को नियमित रूप से अपनी योनि को साफ करना चाहिए और अनचाहे बालों को भी साफ करना चाहिए। ऐसा करने से उनके पार्टनर को अच्छा लगेगा और वह आपको ओरल सेक्स भी देना पसंद कर सकते हैं। इससे पुरुषों का मन सेक्स से पहले खराब भी नहीं होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *