Lahasun

लहसुन से भी मिल सकती है हेल्दी और पिम्पल-फ्री स्किन, बस जान लें इस्तेमाल के ये तरीके

कोलकाता : लहसुन में ऐसे कई तत्व होते हैं जो त्वचा के लिए भी फायदेमंद साबित होते हैं। पिम्पल्स सबसे कॉमन स्किन प्रॉब्लम्स में से है और हर व्यक्ति इस समस्या से छुटकारा पाने के प्रयास करता रहता है। मुहांसे या पिम्पल्स त्वचा पर कई समस्याएं साथ लेकर आते हैं। इन जिद्दी पिम्पल्स को ठीक होने में जहां समय लगता है वहीं, इनके सूखने के बाद भी त्वचा पर दाग और घाव रह जाते हैं। इसी तरह पिम्पल्स जब चेहरे पर दिखायी देना शुरु करते हैं तो इसके साथ उनमें दर्द, त्वचा पर रैशेज और खुजली भी शुरू हो जाती है। इन जिद्दी पिम्पल्स से राहत पाने के लिए आप किचन में मौजूद लहसुन (Garlic) का प्रयोग कर सकते हैं। लहसुन में ऐसे कई तत्व होते हैं जो त्वचा के लिए भी फायदेमंद साबित होते हैं।

पिम्पल्स से राहत पाने के लिए लहसुन का प्रयोग कैसे किया जाता है ?
पिम्पल पर लहसुन लगाने के लिए आपको यह देखना होगा कि पिम्पल की अवस्था क्या है। जैसे, पिम्पल निकलना शुरू ही हुआ है या निकल चुका है। अगर त्वचा पर मुंहासों निकल ही रहे हैं और आपको दर्द महसूस हो रहा है तो इस तकलीफ से राहत के लिए ऐसे करें लहसुन का इस्तेमाल-

यह भी पढ़ें:  उत्तर दिनाजपुर : दालखोला नगर पालिका के वाइस चेयरमैन के बेटे ने युवक को मारी गोली

लहसुन की कुछ कलियों को कूटें और फिर इसका पेस्ट बनाकर फ्रिज में कुछ घंटों के लिए रख दें। जब पिम्पल्स पर इसे लगाना हो तो फ्रिज से निकाल कर मुंहांसों वाली जगह पर इसे लगाएं। 15 मिनट के लिए लहसुन के पेस्ट को पिम्पल पर लगा रहने दें फिर, चेहरे को पानी से धो दें। दिन में 2-3 बार इस पेस्ट को लगाया जा सकता है। आमतौर पर 3-4 दिनों में पिम्पल्स की समस्या से आराम मिलता है।

बड़े जिद्दी पिम्पल्स से छुटकारा पाने के लिए ऐसे लगाएं लहसुन का पेस्ट
कई बार शादी, पार्टी या किसी इंटरव्यू में जाने से एक दिन पहले चेहरे पर पिम्पल्स आ जाते हैं। इन पिम्पल्स को देखकर लोगों की चिंता और घबराहट और भी अधिक बढ़ जाती है। लेकिन, ऐसे में घबराएं नहीं। जब भी अचानक से चेहरे पर पिम्पल्स दिखें और आपको किसी ज़रूरी फंक्शन या प्रार्टी के लिए जाना हो तो ऐसा में लहसुन का इस्तेमाल करने से आपकी समस्या ठीक हो सकती है। इससे रातोंरात आपकी समस्या ठीक हो सकती है। लहसुन को आजमाएं इस तरीके से-

यह भी पढ़ें:  शरीर का वजन कम करने के लिए खाने में शामिल करें ये 5 प्रकार के फल और सब्जी

लहसुन की 3-4 कलियां लें और उसे पीस लें। इस पेस्ट में, एक चम्मच शहद मिलाएं और अच्छी तरह मिक्स करें। अब, इस मिश्रण को पिम्पल वाली जगह पर लगाएं और 20 मिनट के लिए लगा रहने दें। उसके बाद इसे सादे पानी से साफ करें।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  ग्रामीण चिकित्सकों को सशक्त बनाने के लिए हाबरा में कैंसर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × four =