B4dec0a1 bc7e 499b a5e5 54ba48bb5339

हुगली में गंगा दूतों ने लगाए 100 पौधे

हुगली । नमामि गंगे परियोजना के अंतर्गत नेहरू युवा केंद्र हुगली की जिला परियोजना अधिकारी रीमा सामंत एवं गंगा स्पेयार हेड टीम मेंबर्स तथा गंगा दूतों के समूहों के प्रयास से आयोजित वृक्षारोपण 2022 कार्यक्रम का अगला अभियान चलाया गया। इस क्रम में गंगा ग्राम मे जिला परियोजना अधिकारी एवं स्पियार हेड टिम मेंबर्स टीम के सदस्यों द्वारा पौधे लगाए गए। एक दिन में लगभग 100 पौधारोपण किया गया।

प्रकृति के संरक्षण हेतु पौधा रोपन कार्यक्रम से ग्रामीण को सचेतनता का संदेश दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि प्राकृतिक उपाय से जल संरक्षण का सहज उपाय वृक्षारोपण है। इस विषय पर पंचायत उपप्रधान शेख आलम ने भी विचार व्यक्त किए। गंगा दूतों ने अभियान आगे भी जारी रहने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen − 13 =