April 2023 calendar k0j1xtxb7ynp7tur

आशा विनय सिंह बैस की कलम से : अप्रैल इज लव!!

आशा विनय सिंह बैस, रायबरेली। That’s why the month of April is pure love for me

1. “अप्रैल” लैटिन शब्द “एप्रिलिस” से बना है, जिसका हिंदी में अर्थ “खुलना” है। इस का संभवतः अर्थ वसंत ऋतू में फूलों के खिलने से है। यह महीना इसलिए खास है क्योंकि पतझड़ के बाद पेड़ पौधों में नए कोमल पत्ते और खूबसूरत पुष्प इसी महीने आते हैं। परिणाम स्वरूप प्रकृति बेहद रंगीन, खूबसूरत और हरी भरी दिखने लगती है।

2. सनातनियों के लिए यह महीना इसलिए खास है क्योंकि अमूमन इसी महीने से हिंदू नववर्ष की शुरुआत होती है। चैत्र नवरात्र और भगवान राम का प्रकट उत्सव भी अमूमन इसी महीने होता है।

3. जैन धर्म को मानने वाले इस देश की जनसंख्या का मात्र .4 प्रतिशत (45 लाख) हैं। यानि वह इस देश के वास्तविक अल्पसंख्यक हैं। लेकिन देश के विकास और आयकर देने में उनका योगदान कहीं बढ़कर है। इतनी कम जनसंख्या होने के बाद भी वह कभी विक्टिम कार्ड नहीं खेलते, दंगे नहीं करते, सरकारी संपत्ति को नुकसान नहीं पहुंचाते। रामनवमी जुलूस पर पथराव नहीं करते। सबसे बड़ी बात यह कि वे देश को हमेशा अपने धर्म से ऊपर समझते हैं। इसी महीने जैनियों के 24वें और अंतिम तीर्थंकर भगवान महावीर का अवतरण दिवस है।

यह भी पढ़ें:  मोहम्मद शमी की मुरीद हुई बॉलीवुड की ये अदाकारा, क्रिकेटर से करना चाहती हैं शादी

4. इसी महीने गेहूं, सरसों की फसल कट कर घर आ जाती है। फलस्वरूप किसानों के चेहरे हर्ष से खिल उठते हैं। इसके बाद वह घर परिवार के लिए नए कपड़े लेते हैं, पुराना हिसाब चुकता करते हैं तथा अपने बच्चों के शादी ब्याह की तैयारी करने में जुट जाते हैं।

5. इसी महीने से बच्चे पहली बार विद्या अध्ययन हेतु विद्यालय जाते हैं। उस बच्चे और उनके मां बाप के लिए यह अविस्मरणीय क्षण होता है। जो छात्र पहले से पढ़ रहे होते हैं उनका अगली कक्षा में प्रवेश होता है तथा उन्हें नई- नई पुस्तकें, बैग, यूनिफॉर्म, वाटर बोटल मिलती है।

6. सरकारी कर्मचारियों के लिए यह महीना विशेष रूप से लाभकारी है क्योंकि सेवारत कर्मचारियों को इस महीने दो बार तनख्वाह मिलती है और सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दो बार पेंशन मिलती है। कुछ खास लोगों को दो बार तनख्वाह और दो बार पेंशन इसी महीने मिलती है।

यह भी पढ़ें:  विश्व हृदय दिवस 2025- हृदय स्वास्थ्य एक वैश्विक समस्या- "सावधानी बरतें जीवन बचाएं"- "एक धड़कन न चूकें"

7. सरकारी कर्मचारियों को इस महीने खूब सारी छुट्टियां मिलती हैं और जनवरी से बढ़ा हुआ डीए भी अमूमन इसी महीने मिलता है। चिल्ड्रन एजुकेशन एलाउंस भी इसी महीने खाते में आ जाता है।

8. अप्रैल के महीने में ही फौजियों का LORA (Living out ration allowance) बढ़ता है, जो पूरे साल कायम रहता है।

9. 1971 के युद्ध में पाकिस्तान के दो टुकड़े कर उसे धूल चटाने वाले फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ का जन्म दिन भी इसी महीने आता है।

आशा विनय सिंह बैस, लेखिका
Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  बेअसर आंसू-आहें अनसुनी फ़रियाद (पढ़ना-लिखना)
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *