9d56d268 2f81 4af1 aeae d1f3e2eeeb35

माखला में नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन संपन्न

उत्तरपाड़ा । माखला मां विंध्यवासिनी नागरिक सेवा समिति के सौजन्य से नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में डॉ. विनय तालुकदार और उनके सहयोगी बिल्टू मित्रा की अहम भूमिका रही। यह कार्यक्रम लायंस क्लब ऑफ कोलकाता लॉर्ड के माध्यम से किया गया। उत्तरपाड़ा माखला के आसपास के लगभग 150 लोग इस शिविर से लाभान्वित हुए।

लाभार्थियों के मन में अति उत्साह देखने को मिल रहा था। उन्हें नि:शुल्क जांच ही नहीं बल्कि मानो मां विंध्यवासिनी नागरिक सेवा समिति के द्वारा उनकी आंखों की रोशनी दी जा रही हो। आज के इस नेत्र परीक्षण शिविर की सफलता को देखते हुए समिति के सदस्यों ने अब से वर्ष में दो बार इस शिविर को कराने का विचार किया है।

उत्तरपारा, हुगली जिले के माखला मां विंध्यवासिनी नागरिक सेवा समिति के सभी कार्यकर्तागण भी इस नेत्र परीक्षण शिविर को सफल बनाने के लिए काफी सक्रिय रहे और सभी ने अपना उल्लेखनीय योगदान दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 − 1 =