Images 2023 04 09T174644.337

फ्रांसीसी लेखक लैपियर की मृत्यु के चार महीने बाद उनके भारतीय मित्र ने भी दुनिया छोड़ी

हावड़ा। जाने-माने फ्रांसीसी लेखक डॉमिनिक लैपियर के निधन के लगभग चार महीने बाद उनके भारतीय मित्र पिलखाना निवासी रेजिनाल्ड जॉन ने भी दुनिया को अलविदा कह दिया। जॉन ने झुग्गी-बस्ती में रहने वालों के जीवन को समझने में लैपियर की मदद की थी, और फ्रांसीसी लेखक ने अपनी पुस्तक ‘सिटी ऑफ जॉय’ में इसका विविध चित्रण किया था। पहले लैपियर और अब जॉन के दुनिया छोड़ने को पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले में पिलखाना के लोगों के प्रति उनके प्यार और दया के युग का अंत हो गया है।

किसी समय मुंबई के धारावी के बाद देश की दूसरी सबसे बड़ी झुग्गी माने जाने वाले पिलखाना के निवासियों के बीच अपनी सामाजिक सेवाओं के लिए ‘जॉन सर’ और ‘बड़े भाई’ जैसे उपनाम से मशहूर जॉन ने ऐसे समय में अंतिम सांस ली, जब हावड़ा में रामनवमी के जुलूस के दौरान सांप्रदायिक हिंसा की घटनाएं हुईं हैं। गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) चलाने वाले जॉन कैंसर से पीड़ित थे। उनका 29 मार्च को 70 साल की उम्र में निधन हो गया।

यह भी पढ़ें:  Kharagpur: रेलनगरी पहुंची लखीमपुर खीरी की लपटें, कांग्रेस समर्थकों ने जताई नाराजगी

हावड़ा रेलवे स्टेशन से लगभग तीन-चार किलोमीटर की दूरी पर स्थित पिलखाना के निवासी मोहम्मद एजाज ने कहा, “बड़े भाई (जॉन), लैपियर और फ्रांसीसी पादरी फ्रांकोइस लाबोर्डे द्वारा दिखाए गए प्यार, शांति और दया के स्थान पर अब हमारा शहर दो समूहों (हिंदू-मुस्लिम) के बीच संघर्ष और नफरत का अनुभव कर रहा है।’’ एक वकील और एक स्थानीय कल्याण संगठन ‘सेवा संघ समिति’ के अध्यक्ष सुरजीत बशिष्ठ ने कहा कि पिलखाना ने कभी इस तरह की हिंसा नहीं देखी थी। जॉन सेवा संघ समिति के सीईओ के रूप में जुड़े हुए थे।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

यह भी पढ़ें:  'गऊ भारत भारती' की 7वीं वर्षगाँठ और सर्वोत्तम सम्मान समारोह सम्पन्न
Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
यह भी पढ़ें:  BJP ज्वाइन करने पर महिलाओं को मिली सजा, 1 KM रेंगती हुई पहुंची TMC ऑफिस
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 − 1 =