नृत्यांगना संचिता लाहोटी सिखायेंगी कथक

छतरपुर : गोदावरी एकेडमी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी छतरपुर में चार दिवसीय शास्त्रीय नृत्य कथक की कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्घाटन वंदना दुबे पूर्व जिला उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला छतरपुर के कर कमलों द्वारा किया गया। भारतीय शास्त्रीय नृत्य एवं संगीत के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु प्रयासरत एनवायरमेंट एंड सोशल वेलफेयर सोसायटी खजुराहो द्वारा समय-समय पर शास्त्रीय नृत्य एवं संगीत महोत्सव के लिए कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहे हैं।

इसी तारतम्य में गोदावरी अकैडमी आफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी छतरपुर में चार दिवसीय कथक कार्यशाला का आयोजन शुरू किया गया यह कार्यशाला 7 दिसंबर तक चलेगी। जिसमें भारत की प्रसिद्ध नृत्यांगना एवं कथक विशेषज्ञ संचिता लाहोटी कर्नाटक के द्वारा बच्चों एवं युवाओं को प्रशिक्षित किया जाएगा। जिसमें गुरु वंदना हस्त पाद संचालन तथा कथक नृत्य के आरंभिक गुर सिखाएंगे। इस कार्यक्रम के द्वारा छतरपुर एवं मध्यप्रदेश के बच्चों को शास्त्रीय नृत्य सीखने का अवसर प्राप्त होगा। इस कार्यशाला में साक्षी यादव वैष्णवी त्रिपाठी तन्वी दुबे सहित दर्जनों बच्चे शामिल रहे।

Shrestha Sharad Samman Awards

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here