नगरपालिका में नियुक्ति दिलाने के नाम पर जालसाजी करने वाले चार गिरफ्तार

हुगली। नगरपालिका में नियुक्ति भ्रष्टाचार की जांच ईडी कर रही है। इसी नगर पालिका में नियुक्ति दिलाने के नाम पर जाल बुनने वाले चार जालसाजों को श्रीरामपुर थाना की पुलिस ने श्रीरामपुर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। जालसाजों ने नियुक्ति का ऐसा जाल बुना जिसकी नगरपालिका को भनक तक नहीं लगने दी। मिली जानकारी के अनुसार, ये जालसाज नगरपालिका का सभागार किराये पर लेकर फर्जी नियुक्ति का आवेदन करवा रहे थे जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

पकड़े गए आरोपितों के नाम सुजीत सिंह, सुमित हलदर, माणिक चटर्जी और समुद्र मंडल को गिरफ्तार किया है। आरोपितों में से सुजीत सिंह हावड़ा जिले के बाली का रहने वाला है जबकि अन्य तीन सिंगूर निवासी है। सोमवार को श्रीरामपुर नगर पालिका के चेयरमैन गिरधारी साहा ने बताया कि नगर पालिका की तरफ से इस तरह का विज्ञापन कभी सोशल मीडिया पर नहीं दिया जाता है। यह लोग नियुक्ति के नाम पर निरीह लोगों से धोखाधड़ी करने की फ़िराक में थे।

दरससल इन लोगों ने योजनाबद्ध तरीके से पहले सोशल मीडिया पर नगरपालिका में नियुक्ति का सुनहरा अवसर का विज्ञापन दिया। इसके बाद नगरपालिका का भवन किराये में लिया और नियुक्ति का आवेदन भरवाना शुरू किया। नगरपालिका के एक कर्मचारी को इसकी भनक लगी। उसने पालिका चेयरमैन को इसकी सूचना और पालिका चेयरमैन पुलिस को सूचित किया। इस तरह चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस यह पता लगाएगी कि इनके तार किसी बड़े गिरोह से तो नहीं जुड़े है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *