Former Railway Minister Mukul Roy admitted to hospital

पूर्व रेल मंत्री मुकुल रॉय की हालत गंभीर, आईसीयू में भर्ती

कोलकाता : पूर्व रेल मंत्री मुकुल रॉय की हालत गंभीर हो गई है। कुछ दिनों पहले अपने निवास पर गिरने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।अस्पताल के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि रॉय अभी भी अस्पताल के आईसीयू में हैं और उनकी स्थिति पर डॉक्टर लगातार निगरानी रख रहे हैं।

तृणमूल कांग्रेस के संस्थापक सदस्य रहे मुकुल रॉय, 2017 में भाजपा में शामिल हुए थे और 2021 विधानसभा चुनाव में कृष्णानगर उत्तर निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के टिकट पर विजयी हुए थे। हालांकि, बाद में उन्होंने तृणमूल कांग्रेस में वापसी कर ली थी।

अधिकारी ने बताया, “रॉय की हालत गंभीर है। हमारे डॉक्टर उनकी हालत पर चौबीसों घंटे नजर रख रहे हैं।”

रॉय के घायल होने की खबर ने राजनीतिक हलकों में चिंता की लहर दौड़ा दी है। उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की जा रही है। उल्लेखनीय है कि मंगलवार रात बाथरूम जाते समय वह गिरकर बेहोश हो गए थे। इसके बाद उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × five =