Acc0a98d 24d9 4fa1 9950 2aef61fc1be7

जेम एंड ज्वैलरी एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल ऑफ इंडिया की ग्लोबल ब्रांड एंबेसडर बनी पूर्व मिस वर्ल्ड अभिनेत्री मानुषी छिल्लर

काली दास पाण्डेय, मुंबई। विश्व स्तर पर भारतीय रत्न और आभूषण निर्यात को बढ़ावा देने वाली अपेक्स ट्रेड बॉडी जेम एंड ज्वैलरी एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल ऑफ इंडिया (जीजेईपीसी) ने दुनिया के अग्रणी देशों को बेहतरीन भारतीय आभूषणों की झलक दिखाने के लिए ‘इंडिया इवनिंग’ का आयोजन किया। आभूषणों की चमक से झिलमिलाती इस संध्या में भाग लेने के लिए दुनिया भर के कई देशों का प्रतिनिधित्व करने वाले प्रतिष्ठित राजदूतों, उच्चायुक्तों और कारोबारी बिरादरी को आमंत्रित किया गया। केंद्रीय विदेश एवं शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. राजकुमार रंजन सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में इस कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। दुनिया भर के 60 से अधिक देशों का प्रतिनिधित्व करने वाले राजनयिकों के अलावा उपस्थित होने वाले प्रमुख लोगों में जीजेईपीसी के चेयरमैन विपुल शाह, जीजेईपीसी के वाइस चेयरमैन किरीट भंसाली और जीजेईपीसी में प्रमोशन और मार्केटिंग के संयोजक मिलन चोकशी के नाम प्रमुख हैं।

‘इंडिया इवनिंग’ का मुख्य आकर्षण फैशन शो था, जिसमें मानुषी छिल्लर शोस्टॉपर थीं। इस रंगारंग भव्य आयोजन की अहमियत उस समय और बढ़ गई, जब जीजेईपीसी के चेयरमैन विपुल शाह ने भारत की डायमंड, जैम और ज्वैलरी इंडस्ट्री को बढ़ावा देने के लिए जीजेईपीसी की ग्लोबल ब्रांड एंबेसडर के रूप में पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर (मिस इंडिया वर्ल्ड 2017, अभिनेत्री, युवा आइकन) के नाम का एलान किया। जीजेईपीसी को नोडल एजेंसी बनाकर भारत सरकार ने रत्न और आभूषण व्यवसाय को बढ़ावा देने के लिए अनेक कदम उठाए हैं। देश के विभिन्न हिस्सों से कारीगरों द्वारा हीरे, रत्न और आभूषण व्यवसाय में 5000 वर्षों की हस्त निर्मित बेहतरीन डिजाइनों का प्रतिनिधित्व करने वाली उत्कृष्ट और अनूठी कृतियों के प्रदर्शन की सुविधा समय समय पर प्रदान किये जानेे के लिए भी सरकार द्वारा जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें:  भोजपुरी फिल्म 'शिक्षा संदेश' को सेंसर बोर्ड से मिला यू/ए प्रमाणपत्र

जीजेईपीसी की ब्रांड एंबेसडर अभिनेत्री मानुषी छिल्लर ने इस अवसर पर कहा, ‘‘रत्नों और आभूषणों की दुनिया में उत्कृष्टता की पहचान कायम करने वाली संस्था जीजेईपीसी की ब्रांड एंबेसडर बनकर मुझे बहुत खुशी और गर्व का अनुभव हो रहा है। भारत की समृद्ध विरासत और अद्वितीय शिल्प कौशल ने सदियों से दुनिया को हैरान किया है। जीजेईपीसी ब्रांड एंबेसडर के रूप में, मैं आभूषण उद्योग की अविश्वसनीय प्रतिभा को विश्व स्तर पर प्रदर्शित करने के लिए समर्पित भाव से काम करने के लिए तैयार हूं। आभूषण हमारी विरासत, संस्कृति और भावनाओं का प्रतिबिंब हैं, ये लोगों को जोड़ते हैं और स्थायी यादें बनाते हैं। मेरा लक्ष्य रहेगा कि मैं ज्वैलरी इंडस्ट्री की कलात्मकता, रचनात्मकता, डिज़ाइन उत्कृष्टता और नवीनता को बढ़ावा दे सकूं, क्योंकि इनकी बदौलत ही हमारी इंडस्ट्री ने दुनियाभर में अपनी एक अलग और खास पहचान बनाई है।’’

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA
यह भी पढ़ें:  जोशीमठ आपदाग्रस्त क्षेत्र घोषित, आईटीबीपी ने खाली की कालोनी

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  लखनऊ : वास्तुकला एवं योजना संकाय में तीन दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम का कला कार्यशाला से समापन
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × 2 =