बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य और उनकी पत्नी मीरा भट्टाचार्य कोरोना संक्रमित

कोलकाता। Kolkata Hindi News : पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य और उनकी पत्नी मीरा कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मीरा भट्टाचार्य को सांस लेने में तकलीफ थी। उनका ऑक्सीजन लेवल घटकर 84 हो गया था। बुद्धदेव भट्टाचार्य कोरोना प्रभावित होने के बावजूद भी अस्पताल में भर्ती नहीं होना चाहते थे, अतः घर पर ही चिकित्सकों की देखरेख में हैं। ज्ञातव्य है कि पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य लंबे समय से बीमार चल रहे हैं।

2019 के लोकसभा चुनाव में भी वे शारीरिक अस्वस्थता के चलते वोट देने नहीं गए थे। पूर्व मुख्यमंत्री अभी सम्पन्न हुए विधानसभा चुनाव में भी घर पर ही रहे, वोट डालने भी नही गये। हालांकि उनकी पत्नी मीरा और बेटी सुचेतना वोट देने गई थीं। बुद्धदेव भट्टाचार्य इस साल यूनाइटेड फ्रंट के ब्रिगेड रैली में भी शामिल नहीं हुए थे। परंतु एक दिन पहले उन्होंने कार्यकर्ताओं और समर्थकों को रैली की सफलता की कामना करते हुए एक लिखित संदेश भेज दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *