
हावड़ा के 30 नंबर वार्ड में सामाजिक संस्था *पंडित दीनदयाल उपाध्याय सेवा संघ* की पूर्णांग कमेटी घोषणा की गई। कमेटी में अध्यक्ष संजय साव उपाध्यक्ष जयप्रकाश दूधनाथ गुप्ता, भृगुनाथ पाठक, अनिल तिवारी, अरुण सोनी, श्यामल मंडल, विजय कुमार गुप्ता, अजय महतो, एसपी गुप्ता महासचिव संतोष तिवारी, विकास साव, राम आशीष शर्मा तथा सचिव ईश्वर यादव, राजेश रविदास, प्रकाश वर्मा, पंकज कुमार पासवान, प्रदीप राम, चंदन सिंह और रोहित वर्मा को बनाया गया है।
*संस्था का संकल्प एवं उद्देश्य*
1- एकात्म मानवतावाद एवं अंत्योदय के सिद्धांतों से जन-जन को अवगत कराना।
2- केंद्र सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना एवं जन जागरण करना।
3- सरकार की गरीब-कल्याण, जनधन, उज्जवला- योजना, मनरेगा, किसान सम्मान-निधि, आयुष्मान-भारत आदि योजनाओं से संबंधित लाभ को घर-घर तक पहुंचाने हेतु प्रचार प्रसार करना।
4- वार्ड के प्रत्येक नागरिक की मूलभूत समस्याओं से रूबरू होकर उसके निवारण हेतु प्रयास करना।
5- राशन कार्ड एवं वोटर कार्ड से संबंधित हर तरह की जानकारी देना एवं सहयोग करना।
6- जाति-धर्म एवं वर्ग के भेदभाव से ऊपर उठकर समाज के लोगों के कल्याण हेतु, लोगों की समस्याओं एवं परेशानियों को दूर करने हेतु प्रयासरत रहना।