Images 2023 08 19T110425.407

विदेश की खबरें || पश्चिमी कनाडा में जंगल की आग का बढ़ा संकट

ओटावा। पश्चिमी कनाडा में शुक्रवार को जंगल की आग की और अधिक घटनाएं हुईं। कनाडा के प्रधान मंत्री जस्टिन ट्रूडो ने सोशल मीडिया पर कहा कि सरकार उत्तर-पश्चिमी क्षेत्रों में तत्काल संसाधन जुटाना जारी रखे हुए है और केलोना में सहायता प्रदान करने के लिए तैयार है। लगभग डेढ़ लाख की आबादी वाले ब्रिटिश कोलंबिया के शहर केलोना ने जंगल की आग के बीच आपातकाल की स्थिति घोषित कर दी गयी है।
लगभग 36हजार की आबादी वाले वेस्ट केलोना शहर ने भी स्थानीय आपातकाल की घोषणा कर दी।

अधिकारियों ने शुक्रवार को एक संवाददाता सम्मेलन में पुष्टि की कि शहर में कुछ संरचनात्मक नुकसान हुआ है। आस-पास की 2,400 से अधिक संपत्तियों को खाली करने के आदेश दिए गए हैं। उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में येलोनाइफ़ में आबादी को हटाने के प्रयास शुक्रवार को भी जारी रहे। स्थानीय मीडिया के अनुसार शहर से कैलगरी के लिए 26 निकासी उड़ानें निर्धारित की गई हैं। संघीय सरकार ने कहा कि वह सैन्य प्रयासों को पूरा करने के लिए निजी विमानों को अनुबंधित कर रही है।

कैमरून सेना ने जवाबी हमले में बोको हराम के 4 आतंकवादियों को मार गिराया

कैमरून के सुदूर उत्तर क्षेत्र में एक सैन्य चौकी पर समन्वित हमले में बोको हराम के कम से कम चार आतंकवादी मारे गए। सैन्य सूत्रों ने यह जानकारी दी। क्षेत्र के लोगोन और चारी डिवीजन के एक इलाके हिले अलीफा में शुक्रवार की रात हुए हमले के दौरान आतंकवादी समूह द्वारा इस्तेमाल किए गए कुछ हथियार भी जब्त किए गए । एक वरिष्ठ सैन्य अधिकारी ने शिन्हुआ को बताया, “वहां 50 से अधिक आतंकवादी थे।

यह भी पढ़ें:  उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की मिमिक्री करने वाले TMC सांसद के खिलाफ दर्ज हुई FIR

उन्होंने घात लगाकर चौकी पर हमला किया। हमारे बहादुर सैनिकों ने हमले को नाकाम कर दिया, जिसमें चार लोग मौके पर ही मारे गए और कई अन्य गोली लगने से घायल हो गए।” सरकारी बलों की ओर से किसी के हताहत होने की कोई रिपोर्ट नहीं है। सुरक्षा रिपोर्टों के अनुसार, बोको हराम द्वारा 2014 से सुदूर उत्तर में हमले शुरू करने के बाद से दो हजार से अधिक लोग मारे गए हैं।

रूस के साथ कैदियों की अदला-बदली में 2 हजार 500 से अधिक यूक्रेनी रिहा

रूस-यूक्रेन संघर्ष में बंदी बनाए गए कुल 2,598 यूक्रेनियन को कैदियों की अदला-बदली के परिणामस्वरूप रिहा कर दिया गया है। इंटरफैक्स-यूक्रेन समाचार एजेंसी ने यह जानकारी दी। यूक्रेन के सैन्य खुफिया विभाग के प्रवक्ता एंड्री युसोव के हवाले से कहा गया है कि संघर्ष की शुरुआत के बाद से अब तक यूक्रेन ने रूस के साथ 48 कैदियों की अदला-बदली की है। युसोव ने यूक्रेन और रूस के बीच कैदियों की अदला-बदली की प्रक्रिया को “अभूतपूर्व स्थिति” बताया क्योंकि यह संघर्ष के सक्रिय चरण के दौरान किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:  एसडीओ ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का दौरा, दो बच्चों को दिए शीत वस्त्र

योसोव के अनुसार, जिनेवा कन्वेंशन सीधे तौर पर शत्रुता के सक्रिय चरण के दौरान आदान-प्रदान का प्रावधान नहीं करता है, और वे शत्रुता की समाप्ति के बाद युद्धबंदियों की वापसी का प्रावधान करते हैं। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच नए कैदियों की अदला-बदली की तैयारी चल रही है।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  एचसीजी ईकेओ कैंसर सेंटर कोलकाता ने मेगा साइक्लोथॉन, स्वास्थ्य शिविर और विभिन्न अन्य जागरूकता पहल का आयोजन किया
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 + eleven =