Images 2021 04 02T191821.886

जेआइएस विश्वविद्यालय का पहला दीक्षा समारोह संपन्न

कोलकाता : जेआइएस विश्वविद्यालय का पहला दीक्षा समारोह आयोजित किया गया। इसमें लगभग 1000 विद्यार्थियों को मेरिट मेडल्स प्रदान किए गए। कोलकाता से सटे आगरपाड़ा कैंपस में आयोजित दीक्षा समारोह में बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ व राज्य की प्रथम महिला सुदेश धनखड़ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। इस मौके पर नेशनल बोर्ड ऑफ एक्रिडिटेशन के चेयरमैन प्रोफेसर केके अग्रवाल, एमजी यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर प्रोफेसर साबू थॉमस विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे।

इस मौके पर राज्यपाल ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को उनकी उपलब्धियों के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे भविष्य की उम्मीद हैं। विद्यार्थियों से उन्होने कहा कि वे अपने लक्ष्य पर फोकस करें और प्रोफेशनल जीवन में आगे बढ़ें। राज्यपाल ने उम्मीद जताई कि वे (विद्यार्थी) ईमानदारी से अपने पेशेवर और व्यक्तिगत जीवन में प्रगति के पथ पर आगे बढ़ेंगे।

इस मौके पर जेआइएस विश्वविद्यालय के चांसलर सरदार तरनजीत सिंह व वाइस चांसलर प्रोफेसर इंद्रनील सेनगुप्ता ने भी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया। दीक्षा समारोह के मौके पर विश्वविद्यालय की ओर से असाधारण प्रदर्शन के लिए 1000 से अधिक विद्यार्थियों को मेरिट मेडल्स (योग्यता पदक) और फाइनल डिग्री प्रदान किया गया। इनमें कुछ विद्यार्थियों को राज्यपाल खुद अपने हाथों से उनके बेस्ट परफॉरमेंस व उच्चतम अंकों के लिए गोल्ड मेडल प्रदान किए।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA
यह भी पढ़ें:  आईआईएम संबलपुर ने की ‘उद्भावनम’ की शुरुआत, फ्यूचर रेडी प्रॉडक्ट मैनेजमेंट के लिए कायम किया सेंटर फॉर एक्सीलैंस

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  आईआईएम संबलपुर ने ‘एमबीए इन फिनटेक मैनेजमेंट’ डिग्री प्रोग्राम में शुरू की प्रवेश की प्रक्रिया
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × one =