पेट्रोल के दाम में लगी आग, कोलकाता में भाव 100 के करीब

कोलकाता : देश के तमाम राज्यों की तरह ही पश्चिम बंगाल में भी पेट्रोल के दाम बेलगाम होते जा रहे हैं। महानगर कोलकाता में भी अब पेट्रोल के दाम एक सौ के करीब पहुंच गए हैं। पेट्रोल के भाव अगर इसी प्रकार बढ़ते रहे तो अगले कुछ ही दिनों में महानगर कोलकाता समेत राज्य के कई जिलों में पेट्रोल के भाव एक सौ पार कर जाएंगे।

झाड़ग्राम हो या अलीपुरदुआर नदिया मुर्शिदाबाद में पेट्रोल के दाम सेंचुरी के करीब पहुंच गए हैं। कोलकाता में भी भाव एक सौ के करीब पहुंच गए हैं। वही राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की बात करें तो इस स्थिति एक जैसी ही है। पेट्रोल के भाव एक सौ के करीब पहुंच गए हैं। उधर मुंबई बेंगलुरु अहमदाबाद और पुणे में पेट्रोल के दाम एक सौ के पार पहुंच गया।

मुंबई में पेट्रोल का भाव 105.24 रुपए हो गया है। डीजल 96.72 प्रति लीटर दिख रहा है। बता दे कि इसी के साथ पिछले 2 महीने में 34 बार पेट्रोल के भाव बढ़े हैं। जिस प्रकार से पेट्रोल के भाव बढ़ रहे हैं आम लोगों की चिंता बढ़ती जा रही है।

एक नजर में पेट्रोल के भाव पर
अभी जून को कोलकाता में पेट्रोल का भाव 97.69 रुपए प्रति लीटर था जो 4 जुलाई को वर्क 99.85 रुपए प्रति लीटर हो गया है। मुर्शिदाबाद में 4 जुलाई को पेट्रोल 100.39 रुपए प्रति लीटर के भाव से बिक रहा है। कूचबिहार में 100.09, उत्तर 24 परगना में 99.79 और मेदिनीपुर में 99.34 रुपए प्रति लीटर के भाव से बिक रहा है। वहीं नई दिल्ली में 99.59, मुंबई में 105.58 और चेन्नई में 100.53 रुपए प्रति लीटर के भाव से बिक रहा है।

इसी बीच वेस्ट बंगाल पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने चेतावनी दी है। एसोसिएशन का कहना है कि अगर कोलकाता में पेट्रोल का भाव एक सौ रुपए पहुंचता है तो आधे घंटे के लिए पेट्रोल पंप बंद रहेंगे। उधर तृणमूल कांग्रेस पेट्रोल के बढ़ते भाव पर लगातार विरोध कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *