बंगाल के दुत्तापुकुर में पटाखा फैक्ट्री में भयंकर विस्फोट, 7 की मौत, कई घायल

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की एक पटाखा फैक्ट्री में भयंकर विस्फोट की खबर है। इस घटना में कम से कम पांच लोगों के मारे जाने की खबर है। साथ ही कई लोग घायल भी हुआ हैं। पुलिस घटना स्थल पर मौजूद है और राहत और बचाव कार्यों में लगी है। बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में रविवार सुबह एक पटाखा फैक्टरी में यह विस्फोट हुआ है। पुलिस ने बताया कि विस्फोट सुबह करीब दस बजे उस समय हुआ, जब कई लोग पटाखा फैक्टरी में काम कर रहे थे।

इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। जिसमें, 7 लोगों की मौत हो गई है। स्थानीय निवासियों का दावा है कि कम से कम 6-7 लोग मारे गए। विस्फोट में कई घर भी क्षतिग्रस्त हो गए। इस मामले में पुलिस ने बताया था कि ये आरोपी विस्फोट के समय मौजूद था और 80 प्रतिशत जल गया।

उसकी गिरफ्तारी के लिए कटक पहुंची पलिस को अस्पताल में पता चला कि उसकी मौत हो गई। इससे पहले पूर्व मेदिनीपुर जिले के एगरा में मई के महीने में एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हो गया था। इस घटना में 9 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हुए थे। एगरा इलाका ओडिशा सीमा राज्य की सीमा के नजदीक है। मामले में आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया।

फायर विभाग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार अभी तक 6 शव मिल चुके हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि मई में पूर्व मेदिनीपुर जिले के एगरा में एक अवैध पटाखा फैक्टरी में इसी तरह के विस्फोट में 12 लोगों की मौत हो गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *