किसान आंदोलन : जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करेंगे 200 किसान, सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम

नई दिल्ली। केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ बीते काफी समय से किसानों का आंदोलन जारी है. इस बीच किसानों की तरफ से दिल्ली में प्रदर्शन करने की अनुमति मांगी गई है। हालांकि सूत्रों ने कहा है कि दिल्ली पुलिस ने किसानों को लिखित में कोई अनुमति नहीं दी है। सूत्रों के अनुसार, प्रदर्शन को लेकर पुलिस ने किसानों के सामने कुछ नियम और शर्तें रखी हैं।

यदि ये पूरी हो जाती है तो लगभग 200 के आसपास किसान कल बसों के माध्यम से जंतर-मंतर आएंगे और जंतर-मंतर पर ही शांतिपूर्ण प्रदर्शन करेंगे। जानकारी के अनुसार, किसान सुबह जंतर-मंतर पहुचेंगे। जंतर-मंतर पर चर्च की तरफ उन्हें शांतिपूर्ण तरीके से बैठाया जाएगा। जंतर-मंतर और किसानों की सुरक्षा को देखते हुए पांच पुलिस के अलावा अर्धसैनिक बलों की 5 कंपनियां तैनात की जाएंगी।

साथ ही सभी के पहचान पत्र चेक करने के बाद ही बैरिकेड के भीतर जाने दिया जाएगा। शाम 5:00 बजे किसान अपना प्रदर्शन समाप्त कर वापस सिंघु बॉर्डर लौट जाएंगे। हालांकि दिल्ली पुलिस ने आधिकारिक तौर पर प्रदर्शन के लिए इजाजत को लेकर अब तक कुछ नहीं कहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *