फर्जी वैक्सिन कांड : देबांजन का एक और सहयोगी गिरफ्तार

कोलकाता : फर्जी वैक्सिन कांड में गिरफ्तार अभियुक्त देबांजन देब के कारनामों के सामने आने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी बीच देबांजन के एक और सहयोगी को पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार व्यक्ति का नाम इंद्रजीत साव बताया जा रहा है। इस कांड में अभियुक्त इंद्रजीत साव महानगर के ठेंगड़ा का निवासी बताया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तर कोलकाता के सिटी कॉलेज में फर्जी वैक्सीन कैंप के आयोजन में इंद्रजीत ने मुख्य भूमिका निभाई थी।

लालबाजार पुलिस मुख्यालय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इंद्रजीत को बीते कल शाम सेंट्रल मेट्रो स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस को पता चला है कि इंद्रजीत देबांजन के कस्बा स्थित कार्यालय में कार्यरत था। उत्तर कोलकाता के सिटी कॉलेज में फर्जी वैक्सीन कैंप लगाने के लिए उसे कहा गया था। पुलिस के मुताबिक इंद्रजीत को देबांजन ने इस पूरे मामले पर नजर रखने को कहा था। पुलिस के मुताबिक देबांजन से पूछताछ के बाद यह जानकारी सामने आई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार फर्जी वैक्सीन कैंप के लिए देबांजन ने सिटी कॉलेज के प्रिंसिपल शीतल प्रसाद चटर्जी से संपर्क किया था। इसमें सिटी कॉलेज का पूर्व छात्र इंद्रजीत ने देबांजन की मदद की थी। खुद इंद्रजीत ने पहले खुद को देबांजन के धोखे का शिकार होने का दावा किया था। उसने दावा किया था कि देबांजन ने निगम के फर्जी नियुक्त पत्र और फर्जी पहचान पत्र के साथ इंद्रजीत को हेड क्लर्क के तौर पर नियुक्त किया था। हालांकि पुलिस को उससे पूछताछ करने पर पता चला की इंद्रजीत को पता था कि वैक्सीन के अलावा लोगों को कुछ और दिया जा रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार फर्जी वैक्सीन कैंप के सिलसिले में देबांजन ने सिटी कॉलेज के प्रिंसिपल से इंद्रजीत के साथ ही मुलाकात की थी। उस वक्त देबांजन मास्क और सेनीटाइजर लेकर कॉलेज पहुंचा था। इस दौरान उसने कॉलेज के प्रिंसिपल से मुलाकात कर कॉलेज में वैक्सिन कैंप लगाने की बात कही थी।

देबांजन देब ने जब सिटी कॉलेज के प्रिंसिपल से खुद को कोलकाता नगर निगम के संयुक्त आयुक्त के रूप में अपने आप को पेश किया तो वह वैक्सिन कैंप के लिए सहमत हो गए। प्रिंसिपल को इस बात पर कोई संदेह नहीं था कि फर्जी काम हो सकता है। इसके बाद 18 जून को सिटी कॉलेज में वैक्सीन कैंप लगाया गया था। इस दौरान करीब एक सौ लोगों को टीका लगाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *