Dead

बंगाल के इंजीनियरिंग छात्र की अमेरिका में मौत

  • 18 दिन बाद शव पहुंचा घर, परिवार वालों का रो-रो कर है बुरा हाल

Kolkata Hindi News, कोलकाता। अमेरिका में नैशविले में पढ़ाई के दौरान इंजीनियरिंग छात्र की रहस्यमय तरीके से मौत हो गयी। पश्चिम बंगाल के इस के इंजीनियरिंग छात्र की रहस्यमय मौत के 18 दिन बाद उसका शव कोलकाता के रामनगर थाना क्षेत्र के पिचबनी के सतीलापुर स्थित घर पहुंचा।

कांथी सांसद शिशिर अधिकारी की मदद से भारत सरकार और अमेरिका के संयुक्त प्रयासों से मृत बेटे का शव उसके पिता के पास पहुंचा। बेटे का शव पहुँचने से परिवारवालों के आंसु थमने का नाम नहीं ले रहा था।

पुलिस के मुताबिक, मृत छात्र का नाम विनय कुमार जाना (26) है। घर रामनगर के पिचवानी के सतिलापुर इलाके में है। घटना के मुताबिक विनय कुमार जाना अमेरिका में नासा में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे थे। 6 जनवरी को उनका निधन हो गया. 11 जनवरी को परिजनों को जानकारी हुई।

हालांकि परिजन अभी भी असमंजस में हैं कि मौत किस वजह से हुई। बताया जा रहा है कि 4 जनवरी को विनय की बर्थडे पार्टी थी, जहां उसके दोस्तों ने भी केक के साथ बर्थडे पार्टी सेलिब्रेट की थी।

बाद में 6 जनवरी को उनकी मृत्यु हो गई। 11 जनवरी को परिजनों को फोन आया कि जिस मकान में वे किराये पर रह रहे थे, वहां उसकी मौत हो गयी है।

परिवार के मुताबिक, विनय को 27 जनवरी को घर लौटना था। लेकिन विनय तो नहीं लौटा है, उसका शव जरूर आया। विनय के पिता अमल कुमार और उनके परिजन रो-रोकर बेहाल हैं। अमल बाबू को अपने बेटे का इस तरह चले जाना स्वीकार नहीं कर पा रहे है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *