गंगासागर मेले को इको-फ्रेंडली और प्लास्टिक मुक्त बनाने पर जोर

  • बंगाल में चलाया गया अभियान, मुख्यमंत्री ने दिया आदेश

Gangasagar Mela 2024, कोलकता। गंगासागर मेला पिछले 8 जनवरी से आगाज हो चुका है। यह मेला 17 जनवरी तक चलेगा. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस महीने गंगासागर मेले को लेकर नबान्न विधानसभा हॉल में एक उच्च स्तरीय बैठक की थी।मुख्यमंत्री ने गंगासागर मेले को इको-फ्रेंडली और प्लास्टिक मुक्त बनाने पर जोर दिया। प्रशासनिक बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने दायित्व प्राप्त अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे गंगासागर मेले को इको-फ्रेंडली और प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए हर संभव कदम उठाएं।

मुख्यमंत्री के आदेश के बाद राज्य प्रशासन और जिला प्रशासन गंगासागर मेले को पर्यावरण अनुकूल मेला बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। शनिवार को गंगासागर मेले को इको-फ्रेंडली और प्लास्टिक मुक्त बनाने को लेकर अभियान चला गया दक्षिण 24 परगना के जिलाधिकारी सुमित गुप्ता और सुंदरबन विकास मंत्री बंकिम चंद्र हाजरा मौजूद थे।

Emphasis on making Gangasagar fair eco-friendly and plastic freeगंगासागर बक्खाली विकास प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ-साथ कई स्वयंसेवी संगठनों ने समुद्र तट को साफ करने और प्लास्टिक से मुक्त करने की पहल की। दक्षिण 24 परगना जिला प्रशासक सुमित गुप्ता ने कहा कि गंगासागर मेले को पूरी तरह से प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा कई कदम उठाए गए हैं।

हमने रन फॉर ग्रीन गंगासागर बनाने के उद्देश्य से 10 जनवरी से गंगासागर मेले को स्वच्छ और प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए एक दौड़ का आयोजन किया। आज सुबह से गंगासागर मेले को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए अभियान चलाया। 

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *