
कोलकाता। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लेकर अभद्र टिप्पणी कर पश्चिम बंगाल (West Bengal) की ममता बनर्जी सरकार में मंत्री अखिल गिरि विवादों में घिर गए हैं। राज्य में इस मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। तृणमूल ने इस टिप्पणी की निंदा करते हुए खुद को इससे अलग कर लिया है। विवाद बढ़ने के बाद अकिल गिरी ने भी इसके लिए माफ़ी मांग ली है लेकिन भाजपा ने इस मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन तेज़ कर दिया है और मंत्री को बर्खास्त करने की मांग उठाई है।
हालांकि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अब तक इस मामले पर कोई टिप्पणी नहीं की है। भाजपा ने अखिल गिरि के बयान का विरोध किया। इसी को लेकर विदिशा में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मंत्री अखिल गिरि का पुतला जलाया। इस दौरान भाजपा नेताओं ने पश्चिम बंगाल (West Bengal) की सरकार को आड़े हाथों लेते कहा कि ममता बेनर्जी की सरकार में कोई भी सुरक्षित नहीं है।
हिन्दूत्व की बात करने वालो को प्रताड़ित किया जाता है। देश की सर्वोच्च पद पर बैठी आदिवासी महिला को लेकर अभ्रद टिप्पणी की गई है। इससे बंगाल सरकार ओछी मानसिकता उजागर होती है। मंत्री अखिल गिरि को देश से मांफी मांगना चाहिए। इस मौके पर भाजपा नेता मुकेश टंडन, अनिल सोनकर सहित भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।