Sandeshkhali's absconding TMC leader Shahjahan Sheikh arrested

ईडी का दावा – शाहजहां ने 180 बीघा जमीन पर किया कब्जा

Kolkata Hindi News, कोलकाता : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने संदेशखाली मामले में कुख्यात शेख शाहजहां और उसके भाई आलमगीर के खिलाफ जमीन घोटाले में चार्जशीट दाखिल की है। इसमें चौकाने वाला खुलासा हुआ है। केंद्रीय एजेंसी ने दावा किया है कि शाहजहां ने 180 बीघा जमीन पर कब्जा किया है।

शाहजहां और उसके भाई के अलावा उनके एक बेहद करीबी शिव प्रसाद हाजरा, दीदार बख्श मोल्ला का नाम भी चार्जशीट में जोड़ा गया है। हाल ही में इन सभी की करीब 14 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी अटैच की गई थी। इस मामले में चार लोगों की गिरफ्तारी के साथ ईडी ने 288 करोड़ की संपत्ति प्रोसिड ऑफ क्राइम चिह्नित की है।

ईडी ने अपनी चार्जशीट में बताया है कि तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के निलंबित नेता शेख शाहजहां ने संदेशखाली और उसके आस-पास की 180 बीघा जमीनों पर कब्जा कर 261 करोड़ रुपये बनाए। 113 पेज की चार्जशीट में शाहजहां के भाई शेख आलमगीर और उसके सहयोगी दीदार बख्श मोल्ला और शिव प्रसाद हाजरा का नाम भी शामिल है।

यह भी पढ़ें:  हाईकोर्ट ने दिया माणिक भट्टाचार्य की पूरी संपत्ति जब्त करने का आदेश

इन चारों ने मिलकर संदेशखाली के आस-पास की जमीनों को कब्जाया और उसपर मछली पालन किया। चार्जशीट में सीबीआई छापे के बाद संदेशखाली से बरामद हथियारों का भी जिक्र है।

एक वरिष्ठ ईडी अधिकारी ने कहा, “ईडी द्वारा मामले की जांच अपने हाथ में लेने के 56 दिनों के भीतर चार्जशीट दाखिल की गई है। अपराध की आय के तौर पर जिस 261 करोड़ रुपये का अनुमान लगाया है, उसमें से ईडी 27 करोड़ रुपये जब्त करने में सफल रही है।”

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

यह भी पढ़ें:  बालीगंज छावनी के जंगल से सेना जवान का शव बरामद
Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
यह भी पढ़ें:  कोलकाता की खबरें || प्रवेश मानदंडों में भेदभाव का विरोध, लोरेटो कॉलेज ने लोगों से मांगी माफी
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ten + 14 =