Local train

मकर संक्रांति के मौके पर 72 अतिरिक्त ट्रेनें चलाएगा पूर्व रेलवे

Kolkata Hindi News, कोलकाता।  मकर संक्रांति के अवसर पर पूर्व रेलवे 72 अतिरिक्त ट्रेनें चलायेगा। 12 जनवरी को सियालदह डिविजन के अप लाइन पर पांच और डाउन लाइन पर चार स्पेशल ट्रेनें चलेंगी। काकद्वीप, नामखाना और सियालदह स्टेशनों पर अतिरिक्त 168 टीटीई और आरपीएफ कर्मियों के साथ आरपीएसएफ जवानों की पूरी कंपनी तैनात की जा रही है।

पूर्व रेलवे सूत्रों के अनुसार, 13 जनवरी को अप लाइन पर आठ और डाउन लाइन पर सात स्पेशल ट्रेनें चलेंगी। 14 जनवरी को अप लाइन पर सात और डाउन लाइन पर आठ स्पेशल ट्रेनें चलेंगी। 15 जनवरी को अप लाइन पर सात और डाउन लाइन पर छह स्पेशल ट्रेनें चलेंगी।

16 जनवरी को अप लाइन पर सात और डाउन लाइन पर छह स्पेशल ट्रेनें चलेंगी। 17 जनवरी को अप लाइन पर चार और डाउन लाइन पर तीन स्पेशल ट्रेनें चलेंगी। यानी अप लाइन पर 39 और डाउन लाइन पर 33 स्पेशल ट्रेनें चलेंगी।

पूर्व रेलवे सूत्रों के अनुसार, गंगासागर मेले के अवसर पर सियालदह, नामखाना और काकद्वीप स्टेशनों पर अतिरिक्त टिकट बुकिंग केंद्र भी खोले जा रहे हैं। सियालदह में अतिरिक्त दो टिकट बुकिंग केंद्र, काकद्वीप में अतिरिक्त चार और नामखाना में अतिरिक्त तीन टिकट बुकिंग केंद्र खोले जा रहे हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA
यह भी पढ़ें:  मेदिनीपुर : डीवाईएफआई की जनसभा में गरजे युवा नेता

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  #Bengal: अफगानिस्तान में बंगाल के कितने लोग फंसे हुए हैं? ममता बनर्जी ने जिलाधिकारियों से मांगीं रिपोर्ट
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *