Durga Puja 2022 : ‘ऐतिज्य बेचे थाकूक’ – ‘लेट द हेरिटेज लिव’, थीम के साथ मंडप की सजावट कर रहा भवानीपुर 75 पल्ली

  • दुर्गा पूजा के जरिए राज्य की समृद्ध संस्कृति के साथ लोगों को आपस में जोड़ने का माध्यम है यह थीम

कोलकाता। भवानीपुर 75 पल्ली के सदस्य इस वर्ष दुर्गा पूजा में ‘ऐतिज्य बेचे थाकूक’ – ‘लेट द हेरिटेज लाइव’ थीम पर मंडप का निर्माण कर रहे हैं। इस थीम के जरिए पश्चिम बंगाल की समृद्ध संस्कृति और इसकी प्राचीन विरासत को अपने मंडप के जरिए लोगों के सामने लाकर उन्हें आपस में जोड़ने का एक प्रयास किया जायेगा। भवानीपुर 75 पल्ली के सदस्य अपनी अभिनव अवधारणा और उत्सव की शैली के लिए शहर के आकर्षक पूजाओं में अपना स्थान रखते है। यह पूजा विशेष रूप से अपने मंडप निर्माण में अपनी अनूठी शैली के लिए और सामाजिक कार्यों के लिए भी प्रसिद्ध है, समिति के सदस्य इस पूरे वर्ष करते रहते हैं।

‘भवानीपुर 75 पल्ली’ पूजा कमेटी को वर्तमान में दक्षिण कोलकाता की प्रमुख थीम पूजाओं में एक उभरता हुआ सितारा माना जाता है। पिछले कुछ वर्षों से लगातार हम नई थीम के साथ मंडप का निर्माण करने का प्रयास कर रहे हैं, जिससे हम दुनिया भर के लाखों दर्शकों के दिलों में एक मजबूत जगह बनाने में कामयाब हो सके हैं। इसी प्रवृत्ति को ध्यान में रखते हुए हम इस वर्ष 2022 में अपने 58वें वर्ष में हम फिर एक नई सोच के साथ आपके सामने आए हैं। प्रसिद्ध कलाकार श्री प्रशांत पाल की विचारधारा ‘ऐतिज्य बेचे थाकूक’ – ‘लेट द हेरिटेज लाइव’, को हमारे पूजा थीम के माध्यम से प्रदर्शित किया जाएगा।

IMG-20220909-WA0011संवाददाताओं से बात करते हुए भवानीपुर 75 पल्ली के संयोजक सयान देब चटर्जी ने कहा, यह एक बड़ा सम्मान है कि यूनेस्को ने बंगाल की दुर्गा पूजा को मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत के रूप में मान्यता दी है। इसलिए हमें विश्वास है कि पाट शिल्प की यह विलुप्त कला रूप, इस वर्ष हमारी पूजा प्रस्तुति के माध्यम से अपना खोया हुआ गौरव और प्रसिद्धि प्राप्त करेगा। मिदनापुर जिले के पिंगला और नयाग्राम गांवों के पॉट शिल्पा से जुड़े लोग पूजा के आसपास के संगठित स्टालों में अपनी कलाकृतियों का प्रदर्शन करेंगे।

इन्हें उनके गांव से लाने में परिवहन, भोजन और आवास से संबंधित सुविधाओं के साथ अन्य सभी खर्च का वहन हम करेंगे। जैसा कि हमने पिछले साल चाऊ और झुमुर कलाकारों के लिए किया था। जिन्होंने दुर्गा पूजा के दौरान लाइव प्रदर्शन किया था और पुरुलिया जिले के मास्क कलाकारों ने अपनी कलाकृतियों का प्रदर्शन और बिक्री कर अच्छा मुनाफा किए थे। हम अपनी माननीय मुख्यमंत्री श्रीमती ममता बनर्जी के सेवाकार्यो से प्रेरित हैं। इन कलाकारों को हम अपने समर्थ के मुताबिक कम से कम कुछ आर्थिक मदद करने के लिए अपनी ओर से पूरी कोशिश करेंगे।

IMG-20220909-WA0008

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *