Vidyasagar Setu

नवीनीकरण के कारण द्वितीय हुगली सेतु पर दो घंटे के लिए बंद रहेगी यातायात

Kolkata Hindi News, हावड़ा। नवीनीकरण कार्य के कारण इस सप्ताहांत 16 मार्च की रात द्वितीय हुगली सेतु पर दो घंटे के लिए यातायात बंद रहेगी। इस बारे में कोलकाता पुलिस आयुक्त विनीत कुमार गोयल ने एक निर्देशिका जारी की है।

मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार रात एक बजे से तीन बजे तक सेतु पर यातायात बंद राखी जाएगी। सेतु के बंद होने के कारण, 16 मार्च की रात कोलकाता से सभी वाहनों को सेंट जॉर्ज गेट रोड, स्टैंड रोड, हावड़ा ब्रिज के माध्यम से हेस्टिंग्स क्रॉसिंग ग्रेड रोड से डायवर्ट किया जाएगा।

इसी तरह हावड़ा दिशा से भी ट्रैफिक नियंत्रित किया जाएगा। सूत्रों के अनुसार, हावड़ा से निबरा क्रॉसिंग एवं संतरागाछी होते हुए कोलकाता जाने वाले सभी वाहनों को डायवर्ट किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि दूसरे हुगली ब्रिज या विद्यासागर ब्रिज के नवीनीकरण के चलते गत चार महीने से ब्रिज पर ट्रैफिक नियंत्रित किया जा रहा है। पिछले साल, दूसरे हुगली ब्रिज पर यातायात नियंत्रण एक नवंबर को शुरू हुआ था। पुल की मरम्मत का काम उसी समय से शुरु होकर इस साल 30 जून तक चलेगा।

Note : यह खबर न्यूज़ एशिया एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है। इसके कंटेंट के लिए कोलकाता हिन्दी न्यूज जिम्मेदार नहीं है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *