Dr. PR Sodani President IIHMR University Jaipur

आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी जयपुर के चौथे प्रेसिडेंट के रूप में डॉ. पीआर सोडानी ने कार्यभार संभाला

जयपुर। Education News : आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी के प्रेसिडेंट पद को संभालते हुए डॉ. पी आर सोडानी ने कहा”आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी, जिसकी स्वास्थ्य प्रबंध, शिक्षा और अनुसंधान के क्षेत्र में समृद्ध विरासत रही है, उसके प्रेसिडेंट के रूप में नए सफर की शुरुआत करते हुए मुझे अत्यधिक खुशी हो रही है, यह ध्यान देने वाली बात है कि डॉ सोडानी को 30 साल से ज्यादा अकादमिक शिक्षक, निर्देशक और संस्थापक का अनुभव है।

आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी में कार्यवाहक प्रेसिडेंट (2020-21), एक्टिंग प्रेसिडेंट (2017-18) प्रो प्रेसिडेंट (2017-2020) और डीन प्रशिक्षक रहे है। उनको उच्च शिक्षा संस्थान, अनुसंधान और स्वास्थ्य के क्षेत्र में प्रशिक्षण की अच्छी समझ है। उन्होंने एम एल सुखाड़िया यूनिवर्सिटी से अपनी पीएचडी और यूएसए के चैपल हिल के उत्तरी कैरोलीना की यूनिवर्सिटी से एमपीएच प्राप्त की।

2017 से लेकर 2020 के दौरान, पीएमए एजाइल / इंडिया कार्यक्रम के लिए डॉ. सोडानी प्रिंसिपल इन्वेस्टिगेटर के रुप में रहे जोकि जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी, यूएसए के  सहयोग से चलाया जा रहा था। साथ में, गेन द्वारा चलाए गए फूड फोर्टिफिकेशन प्रोग्राम के लिए तकनीकी सहायता इकाई के प्रोजेक्ट डाईरेक्टर के रूप में कार्य किया। जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के साथ एक सहकारी कार्यक्रम में सोडानी ने हेल्थ पॉलिसी और हेल्थ केयर डिलीवरी प्रणाली में एमबीए और एमपीएच में स्वास्थ्य अर्थशास्त्र पढ़ाया है।

यह भी पढ़ें:  आईआईएम उदयपुर ने ग्लोबल सप्लाई चेन मैनेजमेंट (जीएससीएम) और डिजिटल एंटरप्राइज मैनेजमेंट (डीईएम) में 1 वर्षीय पूर्णकालिक एमबीए के लिए आवेदन आमंत्रित किए

2004 के दौरान उन्होंने भारत सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के लिए देश में विश्व बैंक की सहायता से मोतियाबिंद नियंत्रण कार्यक्रम के स्वास्थ्य लाभ के अध्ययन में हेल्थ अर्थशास्त्री के रूप में काम किया है 2017-2020 के दौरान डॉ सोडानी पीएमए के प्रिंसिपल इन्वेस्टिगेटर रहे हैं।

आईआईएचएमआर के ट्रस्टी डॉ. अशोक अग्रवाल ने कहा, “डॉ. पीआर सोडानी ने राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विश्वविद्यालयों और संगठनों के साथ बड़े पैमाने पर काम किया है। हमें यकीन है कि आईआईएचएमआर में फैकल्टी, अनुसंधान और अन्य कर्मचारियों के विकास को बढ़ावा देने के लिए काम किया जाएगा। इसके परिणाम स्वरुप यूनिवर्सिटी में बेहतर वातावरण और संगठनात्मक संस्कृति का निर्माण होगा। ”

आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी के चेयरमैन डॉ. एसडी गुप्ता ने कहा , “आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी के अध्यक्ष के रूप में  बेहतर नेतृत्व के लिए डॉ. पीआर सोडानी के अलावा कोई नहीं हो सकता था। डॉ. सोडानी एक बहुत सम्मानित व्यक्ति हैं, जिन्होंने कई कार्यों को सफलतापूर्वक पूरा किया है। मुझे विश्वास है कि उनके नेतृत्व में यूनिवर्सिटी शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा। मेरी ओर से उन्हें शुभकामनाएं। “

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA
यह भी पढ़ें:  ट्रेन चालकों और लोको इंस्पेक्टर की समझारी से बची आत्महत्या का प्रयास करने वाले की जान

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  विक्रम विश्वविद्यालय के युवाओं ने दिखाई अपनी संगीत, कला और योग प्रतिभा राहगीरी आनन्दोत्सव में
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *