डॉ. बी.आर. अम्बेडकर अवार्ड डॉ. प्रभु चौधरी को प्रदान किया गया

नागदा। राष्ट्रीय शिक्षक संचेतना के महासचिव डॉ. प्रभु चौधरी को गोपाल किरण समाजसेवी संस्था ग्वालियर द्वारा ग्लोबल एचिवर्स डॉ. बी.आर. अंबेडकर अवार्ड 2022 दिया गया। डॉ. प्रभु चौधरी को यह अवार्ड 6 दिसंबर को अहमदाबाद में आयोजित अवार्ड समारोह में डॉ. भीमराव अम्बेडकर प्रतिष्ठान, नई दिल्ली की त्रैमासिक सामाजिक न्याय सन्देश के सम्पादक सदस्य एवं प्रमुख समन्वयक द्वारा डॉ. चौधरी द्वारा राष्ट्रीय संगोष्ठियों के सफल क्रियान्वयन के फलस्वरूप घोषित किया गया था।

संस्था के प्रतिनिधि द्वारा अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस समारोह इन्दौर में अवार्ड प्रदान किया गया। डॉ. चौधरी को अवार्ड प्राप्त होने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्रजकिशोर शर्मा, विक्रम विश्वविद्यालय के कुलानुशासक डॉ. शैलेन्द्रकुमार शर्मा, मार्गदर्शक हरेराम वाजपेयी, ज्योति जैन, राष्ट्रीय संयुक्त सचिव शैली भागवत एवं राष्ट्रीय सचिव संगीता केसवानी।

राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. शिवा लोहारिया, उपाध्यक्ष पुष्पा गरोठिया, मुख्य कार्यकारी अध्यक्ष सुवर्णा जाधव, डॉ. अपराजिता शर्मा, लेखिका डॉ. अलका भार्गव, कंचन तारे, डॉ. अरूणा शरीफ, प्रतिमासिंह, डॉ. कृष्णा जोशी, गीता बिल्लौरिया, शिखा काबरा, डॉ. गीता दुबे, सविता इंगले, डॉ. शेख शहेनाज अहेमद आदि अनेक पदाधिकारियों ने डॉ. चौधरी को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *