राष्ट्रीय शिक्षक संचेतना की राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. अपराजिता शर्मा को मलेशिया में किया गया सम्मानित

उज्जैन। मलेशिया में आयोजित अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी और काव्य संध्या में रायपुर की अपराजिता शर्मा को सम्मानित किया गया। भारत की आजादी के 75वें महोत्सव के अवसर पर मलेशिया में नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंडियन कल्चर सेंटर, हाई कमीशन ऑफ इंडिया और मलाया यूनिवर्सिटी के साथ साहित्य शोध संवाद संस्थान दिल्ली के संयुक्त तत्वाधान में संगोष्ठी और काव्य संध्या 21 जनवरी और 22 जनवरी 2023 को कुआलालम्पुर मलेशिया में आयोजित की गयी। जिसमें भारत के विभिन्न प्रांतों से शिक्षाविदों, साहित्यकारों और कवियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे डॉ. मनिमारन सुब्रमण्यम, मलाया विश्वविद्यालय कुआलालंपुर मलेशिया, सम्मानित अतिथि रम्या हिरेनेय्यहा, निदेशक नेताजी सुभाष चंद्र बोस कल्चरल सेंटर हाई कमीशन ऑफ इंडिया मलेशिया, अपराजिता शर्मा को उनके शोध पत्र “मलेशिया में शिक्षा पर्यटन और रोजगार” प्रस्तुत करने पर इनको “भारत मलेशिया गौरव” सम्मान से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर आयोजित काव्य संध्या में इनके द्वारा अंतर्राष्ट्रीय मंच संचालन के साथ-साथ कविता पाठ भी किया गया। जहां इनकी कविता “सिलसिला” शीर्षक ने खूब तालियां बटोरी और इनको मंच संचालन और काव्य पाठ के लिए भारत गौरव सम्मान शॉल सम्मान पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

अपराजिता शर्मा ने सेवानिवृत्ति के बाद साहित्य साधना को अनवरत जारी रखा है। वर्ष 2022 से लेकर जनवरी 2023 तक एक वर्ष में यह इनका चौथा अन्तरराष्ट्रीय सम्मान है। इसके अलावा राष्ट्रीय स्तर की संगोष्ठी और कविता पाठ में भी यह सक्रिय रहती हैं और अनेकों सम्मान से नवाजी जा चुकी हैं। अब तक इनकी 3 पुस्तकें और आठ सांझा संकलन प्रकाशित हो चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *