डॉ. प्रभु चौधरी को डॉ. अम्बेडकर फैलोशिप अवार्ड

उज्जैन । राष्ट्रीय शिक्षक संचेतना के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. प्रभु चौधरी को भारत कमल साहित्य सेवा अहमदाबाद ने डॉ. अम्बेडकर फैलोशिप अवार्ड हेतु चयन किया। यह अवार्ड संविधान दिवस के अवसर पर प्रदान किया जायेगा। उल्लेखनीय है कि डॉ. प्रभु चौधरी भारत सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के डॉ. अम्बेडकर प्रतिष्ठान की पत्रिका सामाजिक न्याय संदेश के सम्पादक सदस्य होकर लगातार 8 वर्षो से डॉ. अम्बेडकर के संविधान एवं सामाजिक न्याय के संदर्भ में विश्वविद्यालयो एवं महाविद्यालयों में राष्ट्रीय संगोष्ठी एवं समारोह आयोजित कर रहे है। इसी के फलस्वरूप अवार्ड प्रदान किया जा रहा है।

डॉ. चौधरी को डॉ. अम्बेडकर फैलोशिप अवार्ड पर राष्ट्रीय पदाधिकारी डॉ. शैलेन्द्रकुमार शर्मा, हरेराम वाजपेयी, ब्रजकिशोर शर्मा, सुवर्णा अशोक जाधव, डॉ. शहाबुद्दीन शेख, यशवंत भंडारी, डॉ. अनसूया अग्रवाल, डॉ. मुक्ता कौशिक, डॉ. अपराजिता शर्मा, हेमलता शर्मा, कल्पना शाह, गीता पंवार, नीतू ठाकुर, ज्योति चौहान, संगीता केसवानी, डॉ. कृष्णा जोशी, कविता वशिष्ठ, प्रतिमा सिंह, ज्योति जलज, अर्पणा जोशी आदि ने बधाई एवं शुभकामनाएँ दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *