राष्ट्र को विश्वगुरू की प्रतिष्ठा के लिये सद्कार्य करे- डॉ. चौधरी

नागदा । भारत को विश्वगुरू बनाने के लिये हमें दसो दिशाओं एवं सद्कार्यो में तन मन एवं धन से उत्साह से कार्य करना हे। साहित्यकार भी राष्ट्रहित में अपने देवतुल्य महापुरूषो की प्रेरणा से नवगीत, कविताएं आदि रचना करेंगे तो पूरे विश्व में भारत की प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। अपने राष्ट्र को विश्वगुरू की प्रतिष्ठा के लिये अनुशासित समाज का निर्माण, प्रत्येक व्यक्ति ज्ञान, चरित्र एवं संस्कारो से ओतप्रोत हो तथा राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए समस्त वर्ग सद्कार्य करेंगे। भारत को विश्वगुरू की प्रतिष्ठा प्राप्त होगी। उक्त विचार राष्ट्रीय शिक्षक संचेतना के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. प्रभु चौधरी ने राजस्थान प्रदेश बैठक में पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए व्यक्त किये।

प्रदेश बैठक की अध्यक्षता शिक्षाविद् महेश सनाढ्य ने कहा कि संगठन में सभी की सक्रियता एवं उमंग से स्वहित की बजाय संघ हित एवं भारत माता की सेवा की भावना से ही सफलता मिलती है। आयोजन की शुरूआत में डॉ. चौधरी ने सरस्वती माता की मूर्ति पर माल्यार्पण, पूजन से किया। सरस्वती वंदना सरिता शर्मा ने प्रस्तुत की। स्वागत भाषण वरिष्ठ कवयित्री एवं प्रदेश उपाध्यक्ष नीना शर्मा ने काव्यमय प्रस्तुत किया।

विशिष्ट अतिथि क्षिप्रा भाटिया प्राचार्य सनराईज सी.से. स्कूल, विशिष्ट अतिथि डॉ. दीपा अग्रवाल राष्ट्रीय सचिव अजमेर, डॉ. कृष्णा आचार्य बिकानेर, प्रदेश उपाध्यक्ष अविनाश शर्मा जयपुर, राष्ट्रीय सचिव किरण आचार्य उदयपुर कवयित्री, मानप्रकाश लोधा नाथद्वारा वरिष्ठ साहित्यकार आदि ने भी संबोधित किया। बैठक में निर्णय हुआ कि आगामी अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अन्तर्गत राष्ट्रीय नारी शक्ति सम्मान एवं संगोष्ठी तीर्थराज पुष्कर, झीलो की नगरी उदयपुर एवं श्रीनाथजी के नगर नाथद्वारा में आयोजन की स्वीकृति राष्ट्रीय कार्यकारिणी के निर्णयानुसार की जाये जिसमें राजस्थान प्रदेश के पदाधिकारी सहयोग करेंगे। समारोह में संस्था के संचेतना समाचार पत्र का लोकार्पण अतिथियों द्वारा हुआ।

समारोह के द्वितीय सत्र में प्रदेशस्तरीय काव्य गोष्ठी में पूर्व शिक्षाधिकारी डॉ. भगवान लाल बंशी, वरिष्ठ साहित्यकार मानप्रकाश लोधा, वरिष्ठ कवयित्री डॉ. नानी शर्मा, किरण आचार्य, हरीश माली, सरिता शर्मा, डॉ. दीपा अग्रवाल, लोकेश पालीवाल आदि ने कविता पाठ किया। समारोह में प्रदेश संयोजक एवं महासचिव डॉ. फरजाना छीपा को शाल ओढ़ाकर नियुक्ति पत्र देकर अभिनंदन किया गया। समस्त कवि-कवयित्री को सम्मान पत्र राष्ट्रीय महासचिव डॉ. प्रभु चौधरी एवं अतिथियो ने प्रदान किये। आयोजन का सफल संचालन प्रदेश महासचिव डॉ. फरजाना छीपा ने एवं आभार राष्ट्रीय सचिव डॉ. दीपा अग्रवाल ने माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *