Img 20231116 Wa0018

वार्ड 39 में मो माजिद द्वारा छठ सामग्री का वितरण

कोलकाता। छठ पर्व की तैयारियां जोरों पर हैं इसी क्रम में कोलकाता नगर निगम के वार्ड 39 में उत्तर कोलकाता युवा तृणमूल कांग्रेस के सचिव मों माजिद द्वारा छठव्रतियों में छठ पूजा की सामग्री का वितरण किया गया। जिसमें सूप ,साड़ी नारियल सहित पूजा सामग्री थी। इस अवसर पर विधायक अशोक देव , उत्तर कोलकाता युवा तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष शान्ति रंजन कून्डू,प्रवक्ता रिजू दत्ता बोरो 4 की चेयरपर्सन साधना बोस, पार्षद विजय उपाध्याय,

पार्षद सुब्रत बनर्जी, तृणमूल कांग्रेस अल्पसंख्यक सेल के फरीद खान,एहतेशामुल हक, तृणमूल नेत्री सोफिया खान मुख्य थीं। लगभग पांच सौ छठव्रतियों को यह सामग्री दी गयी। अल्पसंख्यक नेता मो माजिद द्वारा इस प्रयास की प्रशंसा की जा रही।

न्यूज कोलकाता का जय मां काली सम्मान

Img 20231114 Wa0019हेयर स्ट्रीट स्थित भारतीय स्पोर्टिग क्लब को जय मां काली सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान पार्षद श्री संतोष पाठक ने स्वीकार किया। डा मानव जायसवाल, कोलकाता न्यूज नेटवर्क के एडिटर विवेक शुक्ला, सीए सुभाष प्रसाद ने यह सम्मान प्रदान किया। इस अवसर पर कालीनाथ सिह. सुनील चौबे ,आरती शर्मा. रजनी सिंह,रूबी राय,विनय शर्मा,निशी शर्मा सहित अनेक सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *