
Kolkata Hindi News, कोलकाता। भाजपा सांसद दिलीप घोष ने इको पार्क में मॉर्निंग वॉक के दौरान मीडिया से बातचीत में कहा कि ममता बनर्जी के साथ हुई दुर्घटना पर कहा कि आखिर बार-बार ऐसा क्यों हो रहा है। हंसते हुए कहा कि मुझे नहीं पता कि भारत में कार की स्पीड 200 किमी प्रति घंटा होती है या नहीं।
अगर वह विमान में चढती है, तो वहा भी दुर्घटना होती है। कार में चलने पर उसे दुर्घटना का डर रहता है। ऐसा क्यों हो रहा है? क्या सिर्फ खबर में आने के लिए? अगर सच में दुर्घटना हो रहा है तो मैं कहूंगा कि भगवान का आशीर्वाद की वह बच गयी।
मगर सवाल है कि ऐसा क्यों हो रहा है, जबकि वह खुद ही पुलिस मंत्री हैं। यातायात उसके हाथ में है। अगर मुख्यमंत्री की सुरक्षा ही ठीक से नहीं हो रही, तो अन्य लोगों का क्या होगा ?
ममता के गठबंधन से अलग चुनाव लड़ने को लेकर भी उन्होंने ने हमला बोला। साथ ही कहा कि पश्चिम बंगाल में संस्कृति नाम की कोई चीज नहीं है। राजनीति या शिक्षा कोई अनुशासन नहीं है।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।