तानाशाही विकल्प नहीं हो सकती, ‘भगवा तूफान’ इसे उखाड़ फेकेंगा : उद्धव

मुंबई : शिवसेना-उद्धव बालासाहेब ठाकरे (शिवसेना-यूबीटी) के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने मंगलवार को दावा किया कि महाराष्ट्र देश की दिशा तय करेगा और ”एक भगवा तूफान दिल्ली से टकराएगा तथा तानाशाही को उखाड़ फेंकेगा”।

मुंबई में अपने आवास ‘मातोश्री’ में पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ”तानाशाही विकल्प नहीं हो सकती और इसे जड़ से उखाड़ फेंका जाना चाहिए। महाराष्ट्र देश की दिशा तय करेगा, जो तानाशाही को उखाड़ फेंकेगा।

शिवसेना-यूबीटी में शामिल होने वाले मराठवाड़ा के लोगों को संबोधित करते हुए ठाकरे ने कहा, ”एक भगवा तूफान दिल्ली से टकराएगा और तानाशाही को उखाड़ फेंकेगा। कुछ लोगों के मन में विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ और महाविकास अघाडी (एमवीए) को लेकर सवाल हैं लेकिन विकल्प कहां है।”

”तानाशाही विकल्प नहीं हो सकती और इसे जड़ से उखाड़ फेंकना चाहिए।”

ठाकरे ने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कई कार्यकर्ता और मुस्लिम समुदाय के लोग उनकी पार्टी में शामिल हो रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर तंज कसते हुए शिवसेना यूबीटी के नेता ने कहा कि ‘मन की बात’ और ‘जन की बात’ के बीच कोई संबंध नहीं है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *