IMG 20240430 WA0012

अपने आगामी हिंदी व बांग्ला फिल्मों को लेकर उत्साहित धागा प्रोडक्शन

Dhaga Production’s upcoming movies, कोलकाता। धागा प्रोडक्शन एक बार फिर से चर्चा में है। धागा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी “एटा आमादेर गोल्पो” थिएटर में अच्छा प्रदर्शन कर रही है। ऐसे में धागा प्रोडक्शन ने पीयरलेस होटल स्थित बैस & बैरेल रेस्टोपब में एक गाला इवेंट का आयोजन करके अपने आगामी प्रोडक्शन के बारे में बताया।

धागा प्रोडक्शन (Dhaga Production) अपनी आगामी हिंदी फिल्म गिरगिट को लेकर उत्साहित है। गिरगिट फिल्म का निर्देशन बाप्पा ने किया है और मुख्य भूमिका में पायल मुख़र्जी के साथ ही दिब्येंदु भट्टाचार्य भी नज़र आएंगे।

इसके साथ ही देबलीना दत्ता (Debalina Dutta) और बासब दत्ता चटर्जी (Basab Dutta Chatterjee) आगमी फिल्म त्रिभुज की नायिका के रूप में दिखेंगे जबकि फिल्म नेगेटिव में एक्टर राहुल अरुणोदय बनर्जी और राणा बसु ठाकुर दिखाई देंगे।

इनके अलावा एटा आमादेर गोल्पो की निर्देशक मानसी सिन्हा, अभिनेत्री अपराजिता आध्या, म्यूजिक डायरेक्टर प्रांजल दास, बांग्लादेशी अभिनेत्री तारीन जहाँ, पूजा करमाकर, जूनी सरकार, तापसी मुंशी, आर्य दास गुप्ता, जुधाजीत बनर्जी के साथ ही बांग्ला फिल्म के कई जाने पहचाने चेहरे उपस्थ्ति रहें।

यह भी पढ़ें:  अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पहली पत्नी इवाना ट्रंप का निधन

क्लिक ओटीटी के कर्णधार नीरज तांत्या, फैशन फोटोग्राफर कौस्तव साइकिया, सिद्धा रियल एस्टेट के मार्केटिंग हेड पिंकल नंदी, जेन प्रोपेर्तिसे के अनूपुरबा बोस ने भी शिरकत की। हालिया रिलीज़ फिल्म “ओ अभागी” के निर्देशक अनिर्बान चक्रबोर्ती और निर्माता प्रबीर भौमिक भी म्यूजिक डायरेक्टर मौसमी चटर्जी के साथ धागा प्रोडक्शन के जश्न में शामिल हुए।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 − 4 =