सन्देशखाली पहुंचे डीजीपी राजीव कुमार ने कहा- कोई भी दोषी नहीं बचेगा, सभी से सहयोग की अपील की

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के डीजीपी राजीव कुमार बुधवार रात तक संदेशखाली पहुंचे थे और रात में ही संदेशखाली के चारों ओर गश्त की। गुरुवार की सुबह से उन्हें फिर से संदेशखाली में गश्त करते देखा गया। आज सुबह वे पीडब्लूडी विभाग के बंगले से निकलकर धमाखाली लांच की ओर चले गये। वह पुनः सन्देशखाली वापस आये। उसके साथ दक्षिण बंगाल के एडीजी, बशीरहाट पुलिस जिले के एसपी समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद हैं।

राज्य पुलिस के डीजी राजीव कुमार ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि लोगों को प्रशासन का सहयोग करना चाहिए, किसी को भी कानून अपने हाथ में नहीं लेना चाहिए। जो भी कानून तोड़ेगा उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। डीजीपी ने कहा है कि कोई भी दोषी नहीं बचेगा। जिन्होंने कानून अपने हाथ में लिया है उन सभी के खिलाफ कार्रवाई करेंगे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *