बंगाल के शिक्षा मंत्री ब्रत्य बसु के घर के सामने SSC में तत्काल भर्ती की मांग को लेकर प्रदर्शन

Kolkata Desk : शिक्षा मंत्री ब्रत्य बसु के घर के सामने SSC में नौकरी देने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी धरनास्थल पर नारेबाजी कर रहे थे। वे तत्काल भर्ती की मांग को लेकर मुखर हैं। लेकटाउन पुलिस मौके पर मौजूद थी।

SSC के प्राथिओं की शिकायत है कि 2016 में हुई परीक्षा की नियुक्ति नहीं हुई है। उन्हें सटीक नंबर भी नहीं दी गई। वे 184 दिनों से साल्टलेक में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। लेकिन इसके बाद भी सरकार कोई ध्यान नहीं दे रही है।

इसीलिए SSC की नौकरी चाहने वाले रविवार को कालिंदी में शिक्षा मंत्री ब्रत्य बसु के घर के सामने जमा हो कर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने मांग की कि शिक्षा मंत्री एक बार कुछ बोलें। उनकी बातों को सुने।

पहले तो मौके पर कोई पुलिस नहीं थी। ब्रात्या बसु के घर के सुरक्षा गार्ड ने फोन कर लेकटाउन थाने को सूचना दी। पुलिस आने पर महिलाओं ने हाथ जोड़कर पुलिस से गुहार लगाई। एक बार शिक्षा मंत्री से मिलने को कहा। पुलिस ने उन्हें शिक्षा मंत्री के घर के सामने से हटाने का प्रयास किया। हालांकि नौकरी चाहने वाले अपने फैसले पर अड़े हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *