Team India

अर्शदीप, आवेश की घातक गेंदबाजी, भारत आठ विकेट से जीता

जोहान्सबर्ग। भारत ने अर्शदीप सिंह पांच विकेट और आवेश खान चार विकेट की घातक गेंदबाजी तथा साई सुदर्शन के नाबाद 55 रन और श्रेयस अय्यर की 52 रनों की अर्धशतकीय पारी की बदौलत रविवार को तीन एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला के पहले मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को आठ विकेट से हरा दिया है।

117 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऋतुराज गायकवाड़ और साई सुदर्शन की सलामी भारतीय जोड़ी ने पहले विकेट के लिए मात्र 23 रन ही जोड़ सकी थी कि मुल्डर ने चौथे ओवर की चौथी गेंद पर गायकवाड़ पांच रन को पगबाधा कर भारत को पहला झटका दिया। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये श्रेयस अय्यर ने सुदर्शन के साथ दूसरे विकेट के लिए मजबूत साझेदारी कर भारतीय टीम की जीत पक्की कर दी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

यह भी पढ़ें:  फिटनेस टेस्ट में फेल हुए मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *