DA agitators fast unto death, condition of two worsened

डीए आंदोलनकारियों का आमरण अनशन, दो की हालत बिगड़ी

Kolkata Hindi News, कोलकाता। केंद्रीय कर्मचारियों के समतुल्य मंहगाई भत्ता दिये जाने की मांग को लेकर लगभग साल भर से आंदोलन कर रहे राज्य सरकार के कर्मचारी विगत 20 जनवरी से भूख हड़ताल पर हैं। उनमें से दो लोग अस्वस्थ हो गए।

शहीद मीनार के सामने 367 दिनों से केंद्रीय दर पर महंगाई भत्ते का भुगतान, पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया और अस्थायी कर्मचारियों को स्थायी करने की मांग को लेकर संयुक्त संग्रामी मंच के बैनर तले विरोध प्रदर्शन चल रहा है।

नवान्न अभियान एवं हड़ताल जैसे कई कार्यक्रम करने के बावजूद संयुक्त संग्रामी मंच राज्य सरकार का ध्यान आकर्षित नहीं कर पाया। रविवार को संयुक्त मंच की भूख हड़ताल नौवें दिन पर पहुंच गई। तीन अनशनकारियों में से दो की हालत बिगड़ने की खबरें हैं।

विपक्षी राजनीतिक दलों के नेता संयुक्त मंच पर जाकर अनशनकारियों के साथ खड़े रहने का वादा कर चुके हैं। 19 जनवरी को इस मंच ने हाजरा, सियालदह और हावड़ा से बड़े पैमाने पर मार्च का आह्वान किया।

उन्होंने मुख्यमंत्री को मांगें पूरी करने के लिए 20 जनवरी दोपहर एक बजे तक का समय दिया था। बाद मांगे पूरी नहीं होने पर उसी दिन दोपहर दो बजे से संयुक्त संग्रामी मंच के सरकारी कर्मी भूख हड़ताल पर बैठ गये।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *