कोलकाता। पश्चिमी मध्य और बंगाल की खाड़ी के आसपास के इलाकों के ऊपर बना जबरदस्त चक्रवाती तूफान “ असानी” पिछले छह घंटों के दौरान 25 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से पश्चिम -पश्चिमोत्तर दिशा की ओर बढ़ रहा है और सोमवार की सुबह वह इसी क्षेत्र में 14़ 0 डिग्री आक्षांश उत्तर और 86़ 0 डिग्री पूर्व में कार निकोबार द्वीप के पश्चिमोत्तर ,पोर्ट ब्लेयर से पश्चिम-पश्चिमोत्तर 770 किलोमीटर, विशाखापत्तनम से 500 किलोमीटर और ओडिशा के पुरी से 650 किलोमीटर दक्षिण में स्थित है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। मौसम विभाग के अनुसार 10 मई तक इस तूफान के पश्चिमोत्तर दिशा में बढ़ने और मध्य पश्चिम तथा आंध्र प्रदेश और ओडिशा तट के उत्तर में बंगाल की खाड़ी में पश्चिमोत्तर दिशा में पहुंचने का अनुमान है।

आज दोपहर दी गयी जानकारी के अनुसार इसके बाद यह भीषण चक्रवाती तूफान के उत्तर और पूर्वोत्तर दिशा में बंगाल की खाड़ी के पश्चिमोत्तर ओडिया तट की ओर बढ़ने की आशंका है। यह भी जानकारी दी गयी कि अगले 36 घंटों में इस चक्रवाती तूफान के धीरे धीरे कमजोर पड़ने के आसार है।विस्तृत समाचार के लिए

Shrestha Sharad Samman Awards

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

6 + 7 =