IMG 20210124 WA0031

हर मोर्चे पर दिखना चाहिए देश प्रेम

तारकेश कुमार ओझा, खड़गपुर : देश प्रेम महान भावना है। यह हर कदम और मोर्चे पर नजर आना चाहिए। खड़गपुर की सामाजिक संस्था जतीन मित्रा स्मृति रक्षा समिति की ओर से आयोजित पांच मील रोड रेस प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह में यह बात वक्ताओं ने कही। नेताजी जयंती को देश प्रेम दिवस के तौर पर मनाते हुए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था। अंतरराष्ट्रीय मैराथन धावक विमल महतो समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित थे। प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में प्रदीप महतो प्रथम , प्रेमचंद बेरा द्वितीय तथा कृष्ण महतो तृतीय रहे। जबकि महिला वर्ग में संघ मित्रा प्रथम , गुणरानी महतो द्वितीय तथा आशर्िता मंडल तृतीय रही। समारोह में बोलते हुए वक्ताओं ने कहा कि देश प्रेम हर नागरिक में होना चाहिए। एक अच्छा खिलाड़ी भी देश प्रेम की भावना से ओत पर्ोत होकर अच्छा खेलने को प्रेरित होता है।

यह भी पढ़ें:  बेलियाबेड़ा : कानूनी जागरूकता से हासिल करें हर अधिकार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *