कोरोना वायरस : 24 घंटे में 42 हजार से अधिक नए केस, करीब 4 हजार ने तोड़ा दम

कोलकाता: बीते कल कोरोना के नए मामलों में भारी गिरावट के बाद आज एक बार फिर से मामले बढ़ गए हैं। देशभर में कोरोना के नए मामले भले ही कम रहे हो लेकिन खतरा अब भी बरकरार है। पिछले कुछ दिनों से नए मामलों की संख्या में गिरावट आई है। बीते कल 24 घंटे में देश में 30,093 मामले आए थे। इसी बीच बुधवार को कोरोना वायरस के मामले फिर से बढ़ गए। बीते 24 घंटे में देश में 42हजार से अधिक कोरोना के नए मामले सामने आए हैं। वहीं इस दौरान करीब 4 हजार लोगों की मौत हो गई।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे में देशभर में 42 हजार 015 नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ देश में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 3,12, 16,337 हो गई है।

इस दौरान 3,998 लोगों की मौत हो गई। इसी के साथ देश में कोरोना से होने वाली मौतों का आंकड़ा बढ़कर 4,18,480 हो गया है। राहत की बात यह है कि इस दौरान कुल 36,977 लोग ठीक हुए। इसी के साथ देश में ठीक होने वाले कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 3,03,90,687 हो गई है। इस वक्त देश में कुल 4,07,170 सक्रिय मामले हैं जिनका इलाज चल रहा है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक अब तक देश में कुल 41,54,72,455 लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। देश के लगभग सभी राज्यों में कोरोना के मामले अब थमने लगे हैं। लेकिन आने वाली तीसरी लहर को लेकर सतर्क रहने को कहा जा रहा है। पश्चिम बंगाल की बात करें तो बीते कल के आंकड़ों के मुताबिक 24 घंटे में कुल 752 नए मामले सामने आए।

इसी के साथ राज्य में संक्रमितो की कुल संख्या 15, 19,599 हो गई है। राहत की बात यह रही कि इस दौरान कुल 992 मरीजों को ठीक हुए। इसी के साथ ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 14,89,069 हो गई है। इस दौरान कुल 10 लोगों की मौत हो गई। जिसके बाद मृतकों का कुल आंकड़ा 18021 हो गया है। सक्रिय मामलों की बात करें तो इस वक्त पश्चिम बंगाल में कुल 12509 सक्रिय केस हैं जिन का इलाज चल रहा है। रिकवरी रेट बढ़ कर 97.99 फीसदी हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *