कोरोना संकट : पुणे में होटल, सिनेमा हॉल सब बंद, छत्तीसगढ़ में लगा लॉकडाउन

पुणे। Lockdown in India : देश में एक बार फिर से कोरोना संकट बेकाबू होता दिख रहा है। राज्यों में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामलों के बीच अब सख्त फैसलों का दौर फिर से शुरू हो गया है। शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के दुर्ग में टोटल लॉकडाउन का ऐलान कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ के अलावा महाराष्ट्र के पुणे में नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया है।

दुर्ग जिले में एक सप्ताह तक पूरी तरह से लॉकडाउन : छत्तीसगढ़ के दुर्ग के कलेक्टर के अनुसार, दुर्ग जिले में अब 6 अप्रैल से 14 अप्रैल तक पूरी तरह से लॉकडाउन लागू रहेगा। लॉकडाउन के वक्त जो नियम थे, उन्हीं नियमों का पालन किया जाएगा। कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच ये सख्त फैसला लिया गया है।

पुणे में नाइट कर्फ्यू, एक हफ्ते तक लॉकडाउन : राज्य में कोरोना के मामले बेकाबू हो चूके है। इसी बीच पुणे में सख्ती लागू की गई है। अब पुणे में कल से शाम 6 बजे से सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू रहेगा। 3 अप्रैल से अगले शुक्रवार तक यही नियम लागू होगा।

जिले के सभी बार, होटल, रेस्तरां, सिनेमा हॉल, थियेटर, पब्लिक प्लेस को 7 दिन के लिए बंद किया गया है। सिर्फ होम डिलीवरी की अनुमति है। किसी भी तरह के पब्लिक फंक्शन की इजाजत नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *