Covid

देश में पिछले 24 घंटे में दस राज्यों, प्रदेशों में कोरोना के मामलों हुयी वृद्धि

नयी दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटे में सात राज्यों और तीन केन्द्रशासित प्रदेश में कोरोना के 105 सक्रिय मामलों में वृद्धि हुई है। इस अवधि में कोरोना महामारी से चार मरीजों की मृत्यु हुयी है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि सुबह सात बजे तक 219 करोड़ 62 लाख से अधिक टीके दिये जा चुके हैं। इस दौरान देश में कोरोना के 1,574 नये मामले सामने आये हैं। देश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 संक्रमण से 2,161 लोग कोरोना मुक्त हुए हैं।

जिससे अब कोरोना से स्वस्थ होने वालों की कुल संख्या बढ़कर 4,41,02,852 हो गयी है और स्वास्थ्य दर 98.77 प्रतिशत है। मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटे में कर्नाटक में सबसे अधिक 29 सक्रिय मामले, हरियाणा में 24, दिल्ली में 21 तथा गोवा में नौ सक्रिय मामला सामने आया है। इस बीच कोरोना महामारी से चार मरीजों की जान गयी है, जिससे देश में अब मृतकों की संख्या 5,29,008 हो गयी है। मृत्यु दर 1.18 प्रतिशत है।

यह भी पढ़ें:  बंगाल में बड़ा हादसा टला, हावड़ा-अमता लोकल ट्रेन के 3 डिब्बे पटरी से उतरे

केरल में भी 52 सक्रिय मामले घटने से इनकी संख्या घटकर 3402 रह गई है। इस महामारी से निजात पाने वालों की कुल संख्या 6746453 तक पहुंच गयी और मृतकों का आंकड़ा 71375 पर स्थिर है। राष्ट्रीय राजधानी में 21 मामलों में वृद्धि होने से, इनकी अब संख्या बढ़कर 372 हो गयी है।इस महामारी से निजात पाने वालों की कुल संख्या 1979109 तक पहुंच गयी है और मृतकों का आंकड़ा 26508 हो गया है।

कर्नाटक में कोविड-19 संक्रमण के 29 मामले बढ़कर 1944 हो गए हैं। इस महामारी से ठीक होने वालों की कुल संख्या 4026318 हो गयी है और मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 40296 पर स्थिर है। महाराष्ट्र में कोरोना महामारी के सक्रिय मामले 167 से घटकर 1621 रह गए हैं और इस महामारी से निजात पाने वालों की संख्या 7981135 हो गयी है, इसी दौरान एक मरीज की मौत होने से मृतकों की संख्या 148383 हो गयी है।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA
यह भी पढ़ें:  शांतनु के करीबी प्रमोटर के साल्टलेक ऑफिस में ईडी ने मारा छापा, कई अहम दस्तावेज मिले

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

यह भी पढ़ें:  मेजिया में थर्मल पावर प्लांट के प्रदूषण से नष्ट हुई कृषि भूमि, ममता के निर्देशानुसार किसानों को 8 करोड़ मुआवजा
  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *