Covid

देश में कोरोना की संख्या में लगातार वृद्धि

नयी दिल्ली। देश में कोरोना वायरस संक्रमण के सक्रिय मामलों की संख्या 119457 तक पहुंच गई है, जिनमें पिछले 24 घंटे में 4245 मामले सामने आए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने गुरुवार को यहां बताया कि आज सुबह सात बजे तक 11,44,489 टीके दिये जा चुके हैं। इनमें बीते 24 घंटे में दिए टीकों का आंकड़ा भी शामिल है, जो 198.33 करोड़ है। मंत्रालय ने बताया कि इस दौरान कोविड से ग्रसित 14650 मरीज ठीक हुये हैं। इसी के साथ अभी तक कुल 42921977 मरीज कोविड मुक्त हो चुके हैं।

देश में बीते 24 घंटे में कोरोना से हुई मौतों का सिलसिला भी जारी रहा। इस दौरान महामारी की चपेट में आकर 35 मरीजों की मौत हुई है। जिसके साथ ही मृतकों की कुल संख्या पांच लाख 525305 तक पहुंच गई है। इन नये आंकड़ों के साथ देश में दैनिक संक्रमण दर 4.32 प्रतिशत, स्वस्थ होने वालों की दर 98.52 प्रतिशत और मृत्यु दर 1.21 प्रतिशत है। देश में पिछले 24 घंटे में 4,38,005 कोविड परीक्षण किये गये हैं। अब तक कुल 86.53 करोड़ कोविड परीक्षण किये जा चुके हैं।

यह भी पढ़ें:  पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्र1 भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान खड़गपुर में अग्निशमन यंत्रों के उपयोग की करवाई गई मॉक ड्रिल

केरल में कोरोना वायरस के 1014 सक्रिय मामले बढ़कर 30169 हो गये हैं। इससे निजात पाने वाले लोगों की संख्या 3080 बढ़कर 6559746 हो गयी है, जबकि मृतकों की संख्या 70073 है। महाराष्ट्र में सक्रिय मामलों की संख्या 839 घटकर 19981 हो गयी है जबकि 3974 और लोगों के स्वस्थ होने के बाद इससे निजात पाने वाले लोगों का आंकड़ा 7825114 तक पहुंच गया है और मृतकों का आंकड़ा 147956 पर स्थिर है।

कर्नाटक में सक्रिय मामलों की संख्या 83 बढ़कर 6481 हो गयी है जबकि 1044 और लोगों के स्वस्थ होने के बाद इससे निजात पाने वाले लोगों का आंकड़ा 3928397 तक पहुंच गया है। मृतकों का आंकड़ा 40122 है। दिल्ली में सक्रिय मामले 83 बढ़कर 2590 हो गये हैं। राज्य में इस जानलेवा वायरस को 516 और लोगों ने मात दी, जिसके बाद कोरोना से मुक्त होने वालों की कुल संख्या बढ़कर 1909782 तक पहुंच गई। अभी तक इस महामारी से 26276 लोगों की मौत हो चुकी है।

यह भी पढ़ें:  शहीद दिवस रैली में एक मंच पर नजर आए ममता बनर्जी और अखिलेश यादव
Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  देश में संक्रमण के 76,472 नए मामले, कुल मामले 34 लाख के पार
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × one =