“बंगाल में नहीं चलेगा कांग्रेस का हाथ”

Kolkata Hindi News, कोलकाता। 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर विपक्षी दलों ने भाजपा का मुकाबला करने के लिए इंडिया गठबंधन बनाया है। लेकिन इसी गठबंधन के घटक दल एक दूसरे पर कटाक्ष करने से नहीं चूक रहे।

इस बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और कांग्रेस में अनबन की खबरें आ रही है। गठबंधन में सीट शेयरिंग पर सहमति न बनने पर अब दोनों पार्टियों में आपसी मतभेद स्पष्ट दिख रहे हैं।

बता दें कि हाल में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष अधीर रंजन चौधरी ने ममता बनर्जी को अहंकारी बताया था। अब तृणमूल कांग्रेस ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर टिप्पणी की है। टीएमसी नेता कुणाल घोष ने कांग्रेस पर निशाना साधा है।

राहुल गांधी को बंगाल में हुए 2021 के विधानसभा चुनाव परिणामों की याद दिलाते हुए कुणाल घोष ने कहा कि टीएमसी ने ही बीजेपी को राज्य में बुरी तरह से मात दी थी। कांग्रेस ने वामपंथियों के साथ मिलकर राज्य में चुनाव लड़ा था, जिसके बाद भी उन्हें राज्य में करारी शिकस्त मिली थी। राहुल गांधी को हमेशा ये याद रखना चाहिए।

TMC नेता ने कहा कि पश्चिम बंगाल में सिर्फ टीएमसी का ही राज है और भाजपा के खिलाफ हम अकेले दम पर लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल लोकतांत्रिक राज्य है। कांग्रेस अपनी पार्टी के लिए कार्यक्रम आयोजित कर सकती है, लेकिन ध्यान रहे टीएमसी ही राज्य में सबसे मजबूत है।

गौरतलब है कि आज राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का तीसरा दिन है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जातीय संघर्षग्रस्त के बीच फंसे मणिपुर के थौबल जिले से भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत की थी। यह यात्रा अगले 66 दिनों तक चलेगी और 6713 किमी की दूरी तय करेगी। इसके अंतर्गत 100 लोकसभा क्षेत्र और 337 विधानसभा क्षेत्र शामिल होंगे. 20 मार्च को यात्रा का समापन मुंबई में होगा।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *