अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर रंगारंग कार्यक्रम

उमेश तिवारी, हावड़ा : नारी शक्ति को समर्पित सुषमा दत्त फाउंडेशन वुमेन केयर के बैनर तले हावड़ा के शरत सदन में एक रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य रुप से पधारे हावड़ा नगर निगम के पूर्व पार्षद गौतम दत्त ने कहा कि महिलाओं की जितनी प्रशंसा की जाए वो कम है। आज दुनिया में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर महिलाएं चल रही है। हर क्षेत्र में महिलाओं का बोलबाला है इसलिए हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि पृथ्वी महिलाओं पर ही टिकी हुई है।उन्होंने कहा कि सुषमा दत्त फाउंडेशन की महिलाएं जिस तरह से कोरोना के समय घर-घर जाकर लोगों की सेवा की है वह प्रशंसनीय है।

वहीं दूसरी फाउंडेशन के संस्थापक सुजीत दत्त ने कहा कि उनकी संस्था आज 800 निर्भर कंपनियों को पुरस्कृत कर रही है। उन्होंने कहा कि जहां पुरुष पहुंच सकते हैं वहां महिलाएं भी पहुँच सकती है।आज ऐतिहासिक दिन है। इसलिए महिलाओं को सम्मानित करने का फैसला किया है। इस मौके पर संस्था की अध्यक्ष सोमा दत्त भी मौजूद थीं। कार्यक्रम में नृत्य, संगीत भी प्रस्तुत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *