मुख्यमंत्री ने दुर्गा पूजा के लिए गाया गाना, महालया पर होगा रिलीज

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी केवल एक फायर ब्रांड नेता ही नहीं बल्कि उनके अनेक रूप हैं। वह कवि हैं। वह लेखिका हैं। उनकी सौ से अधिक किताबें छप चुकी हैं। वो एक बेहतरीन वकील हैं। लेकिन बंगाल के लोगों को छोड़कर बाहरी दुनिया के बहुत कम लोगों को जानकारी होगी कि वह एक गायिका भी हैं। वह खुद लिखती हैं और गाती भी हैं।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का इस दुर्गा पूजा में नया रूप देखने को मिलेगा। पिछली बार उन्होंने दो गानों को आवाज दी थी। जानकारी के मुताबिक इस बार महालया को नजरूल मंच पर तृणमूल के मुखपत्र ‘जागो बांग्ला’ के पूजा अंक का उद्घाटन होगा। वहां पर ममता बनर्जी द्वारा लिखे गए और खुद गाए गए बांग्ला गाने के एलबम का भी विमोचन होगा।

जानकारी के मुताबिक, इस बांग्ला एलबम का नाम ‘उत्सबेर गान’ है। इसमें जीत गांगुली, बाबुल सुप्रियो, मोनोमॉय, श्रीराधा, चंद्रिका, अदिति, तृषा, इंद्रनील और ममता बनर्जी ने इसमें गाने गाए हैं। आगामी रविवार को नजरूल मंच से इस एलबम को रिलीज करेंगी, ममता बनर्जी के साथ अन्य कलाकार भी मौजूद रहेंगे। जानकारी के मुताबिक एलबम का मुख्य विषय ‘नारीशक्ति’, त्योहार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *