राम मंदिर उद्घाटन में शामिल नहीं होंगी CM ममता बनर्जी

Kolkata Hindi News, कोलकाता। उत्तर प्रदेश के अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले राम मंदिर के उद्घाटन में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी शामिल नहीं होंगी। इंडिया टुडे के मुताबिक, तृणमूल कांग्रेस (TMC) की प्रमुख बनर्जी अपने किसी प्रतिनिधि को भी कार्यक्रम में नहीं भेजेंगी। पार्टी के कार्यकर्ता भी कार्यक्रम से दूरी बनाएंगे। TMC के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि पार्टी ने कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन पार्टी इसे भाजपा का राजनीतिक कार्यक्रम बता रही है।

राम मंदिर उद्घाटन पर अन्य पार्टियों का क्या है रुख?

राम मंदिर के उद्घाटन को लेकर विपक्षी गठबंधन INDIA में शामिल अन्य पार्टियों का रुख अभी साफ तौर पर सामने नहीं आया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी और राहुल गांधी को निमंत्रण मिला है, लेकिन उन्होंने कार्यक्रम में शामिल होने को लेकर हामी नहीं भरी है। वहीं समाजवादी पार्टी (SP), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने साफ तौर पर मना कर दिया है, जबकि कुछ दलों को अभी तक आमंत्रण नहीं मिला है।

प्रधानमंत्री मोदी करेंगे उद्घाटन

राम मंदिर का उद्घाटन 22 जनवरी, 2024 को है, जिसे लेकर अयोध्या में बड़ी तैयारी चल रही है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य यजमान होंगे। उद्घाटन पर अयोध्या करीब 25 लाख लोगों के आने की संभावना है, जिसे देखते हुए ट्रस्ट ने लोगों से अपील की है कि वे अयोध्या बाद में आएं। ट्रस्ट ने 25,000 लोगों के लिए व्यवस्था की है। भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी को भी आमंत्रित किया गया है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *