नई दिल्ली। UPSC exam Postponed : कोरोना की मार की वजह से सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा, 2021 गुरुवार को स्थगित कर दी गई है। अब ये परीक्षा फिर से चार महीने बाद अक्टूबर में होगी। सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 10 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी, जो पहले 27 जून को आयोजित होने वाली थी।
संघ लोक सेवा आयोग ने मौजूदा कोरोनोवायरस की दूसरी लहर के भयावय प्रकोप के कारण परीक्षा को स्थगित कर दिया है। कोरोना की दूसरी लहर में अब तक 2,37,03,665 लोग संक्रमित हुए हैं, जिनमें 37,10,525 सक्रिय मामले और 2,58,317 मौतें शामिल हैं।
यूपीएससी ने गुरुवार को यह घोषणा तब की जब भारत ने 3,62,727 नए कोविड मामलों और 4,120 मृत्यु की सूचना दी। सिविल सेवा परीक्षाओं के शीर्ष निकाय ने पिछले साल भी कोविड के संकट के कारण परीक्षाओं को स्थगित और पुनर्निर्धारित किया था।
कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।
Areas of Expertise:
Sports, Politics & West Bengal